{"_id":"61910127fa0c075c203150ae","slug":"australia-vs-new-zealand-icc-t20-world-cup-2021-final-strange-coincidence-in-final-match-the-team-that-faced-india-never-became-champion","type":"story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: फाइनल मैच में अजब संयोग, भारत से भिड़ने वाली टीम कभी नहीं बनी चैंपियन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: फाइनल मैच में अजब संयोग, भारत से भिड़ने वाली टीम कभी नहीं बनी चैंपियन
Sun, 14 Nov 2021 11:12 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:12 PM IST
सार
ऐसे में आंकड़ो के आधार पर कंगारू टीम खिताबी जीत के लिए फेवरेट नजर आ रही है। दोनों टीमों के बीच अब तक 15 मुकाबले हुए हैं।
विज्ञापन
हार के बाद निराश न्यूजीलैंड टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
टी-20 वर्ल्ड कप अपने अंजाम तक पहुंच गया है। रविवार को टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार टी-20 का खिताब जीता है। इससे पहली टीम पांच बार वनडे विश्व कप, दो बार चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुकी है।
भारत से खेलने वाली टीम नहीं जीती
टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में एक अजब संयोग सामने आया है। दरअसल, 2007 से 2016 के बीच कुल छह टी-20 विश्व कप खेले गए हैं। 2007 के टूर्नामेंट को छोड़ दिया जाए, तो 2009 से 2016 के बीच जिस भी टीम ने टी-20 विश्व कप जीता, उसका नॉकआउट मैचों से पहले भारत के साथ सामना नहीं हुआ था।
मतलब साफ है कि, अभी तक टूर्नामेंट के इतिहास में वही टीम विजेता बनी जिसका सामना सेमीफाइनल या फाइनल से पहले टीम इंडिया के साथ नहीं हुआ था। इस संयोग के हिसाब से ऑस्ट्रेलिया के जीतने के संयोग थे और ऐसा हुआ भी। ऐसा इसलिए क्योंकि कीवी टीम ग्रुप स्टेज में भारत के साथ ही थी।
दोनों टीमों के बीच अब तक 15 मुकाबले हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने इसमें 10 और न्यूजीलैंड ने 4 मैच जीते हैं। टी-20 विश्व कप 2021 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया और विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम की।
फाइऩल मैच का स्कोरकार्ड
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 172 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान केन विलियमसन को छोड़कर कोई बल्लेबाज नहीं चला। विलियमसन ने 48 गेंदों पर 85 रन की पारी खेली।
जवाब में मार्श ने मैक्सवेल के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 63 रन की नाबाद साझेदारी की और टीम को चैंपियन बनाया। मार्श 50 गेंदों पर 77 रन और मैक्सवेल 18 गेंदों पर 28 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड की ओर से बोल्ट ने दो विकेट लिए। इसके अलावा डेविड वार्नर 38 गेंदों पर 53 रन बनाकर आउट हुए।

Australia haven't played India this #T20WorldCup 😏 pic.twitter.com/TKyJZvgtxX
विज्ञापन विज्ञापन— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) November 13, 2021