फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   australia vs india third test fifth day live updates scorecard at melbourne

टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 137 रन से दी मात

Sun, 30 Dec 2018 08:50 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Sun, 30 Dec 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
australia vs india third test fifth day live updates scorecard at melbourne
जसप्रीत बुमराह

टीम इंडिया ने रविवार को बॉक्सिंग-डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 137 रन से हराकर इतिहास रच दिया। भारत ने इसी के साथ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा बरकरार रखा है। यह टीम इंडिया की 150वीं टेस्ट जीत रही।

विज्ञापन


विज्ञापन


इसी के साथ मेलबर्न में टीम इंडिया के 37 साल का सूखा भी समाप्त हुआ। आखिरी बार टीम इंडिया ने 1981 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में जीत दर्ज की थी। इसी के साथ टीम इंडिया ने चार मैचों की सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन


सीरीज का चौथा व अंतिम टेस्ट 3 जनवरी से सिडनी में शुरू होगा। मौजूदा दौरे पर टीम इंडिया की यह दूसरी जीत है। इससे पहले विराट सेना ने एडिलेड टेस्ट 31 रन से जीता था। ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टीम इंडिया ने सातवीं जीत दर्ज की। 

विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया की विदेश में 11वीं टेस्ट जीत रही। विदेशों में सर्वाधिक टेस्ट जीत दर्ज करने के मामले में विराट ने पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बराबरी भी की।

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 399 रन का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में मेजबान टीम पांचवें दिन 261 रन पर ऑलआउट हुई। कंगारू टीम के लिए पैट कमिंस (63) सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे। इसके अलावा शॉन मार्श (44) ने थोड़ा संघर्ष किया। वहीं टीम इंडिया की तरफ से जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा ने तीन-तीन जबकि मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा ने दो-दो विकेट लिए।

बता दें कि टीम इंडिया को अंतिम दिन जीतने के लिए दो विकेट की दरकार थी। इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह ने छह ओवर के भीतर पैट कमिंस (63) और नाथन लियोन (7) को आउट करके टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर मुहर लगाई। मेजबान टीम अपने कल के स्कोर में तीन रन का इजाफा कर सकी। 


बता दें कि मेलबर्न में रविवार को बारिश के कारण शुरुआती दो सेशन का मैच नहीं खेला जा सका। लंच के बाद मुकाबला शुरू हुआ और टीम इंडिया ने इसका फायदा उठाते हुए मुकाबला जीता।

जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया को दिन की पहली सफलता दिलाई। उन्होंने कमिंस को पुजारा के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद इशांत शर्मा ने लियोन को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच आउट कराकर भारतीय क्रिकेट फैंस को नए साल का तोहफा दिया। इसी के साथ ऋषभ पंत एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा शिकार करने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। पंत ने मौजूदा सीरीज में 20 शिकार किए।

संक्षिप्त स्कोरकार्ड:

टीम इंडिया: 443/7 एवं 106/8

ऑस्ट्रेलिया: 151 एवं 263

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed