फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   australia vs india third odi melbourne live scorecard

भारत ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास, 7 विकेट से मेलबर्न वन-डे जीत सीरीज की अपने नाम

Sat, 19 Jan 2019 08:31 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 19 Jan 2019 08:31 AM IST
विज्ञापन
australia vs india third odi melbourne live scorecard
टीम इंडिया

एमएस धोनी (87*) और केदार जाधव (61*) की उम्दा पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया को तीसरे वन-डे में हराकर इतिहास रच दिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की वन-डे सीरीज 2-1 से अपने नाम की।

विज्ञापन


भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर कभी द्विपक्षीय वनडे सीरीज नहीं जीती है। इस प्रारूप में उसने ऑस्ट्रेलिया में 1985 में विश्व चैंपियनशिप और 2008 में सीबी सीरीज जीती थी। पिछली बार भारत को 2016 में ऑस्ट्रेलिया ने यहां वनडे सीरीज में 4-1 से हराया था।  
विज्ञापन


केदार जाधव ने 50वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाकर भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई है। टॉस जीतकर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को बल्ला थमाया। कंगारू टीम 48.4 ओवर्स में 230 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में टीम इंडिया ने चार गेंद शेष रहते तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धोनी और जाधव के बीच चौथे विकेट के लिए 121 रन की नाबाद साझेदारी हुई। धोनी ने 74 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनका इस सीरीज में लगातार तीसरा और कुल 70वां वनडे अर्धशतक है।

ऐसे जीती टीम इंडिया

australia vs india third odi melbourne live scorecard

इसके पहले लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रोहित शर्मा (9) को पीटर सिडल ने स्लिप में शॉन मार्श के हाथों कैच आउट कराकर मेहमान टीम को पहला झटका दिया।

पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद शिखर धवन (23) और कप्तान विराट कोहली (46) ने संभलकर खेलना शुरू किया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी की और टीम का स्कोर 50 रन के पार लगाया।

स्टोइनिस ने अपने गेंदबाजी स्पेल के पहले ही ओवर में धवन को आउट करके टीम इंडिया को तगड़ा झटका दिया। स्टोइनिस ने अपनी ही गेंद पर धवन का आसान कैच लपका।

यहां से कप्तान ने एमएस धोनी के साथ मिलकर टीम इंडिया की पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी की और टीम का स्कोर 100 रन के पार लगाया। भारतीय टीम अच्छी तरह से लक्ष्य का पीछा कर रही थी कि तभी झाए रिचर्डसन की बाहर जाती गेंद से कोहली ने छेड़छाड़ की और अपना कीमती विकेट गंवा दिया। कोहली ने 62 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 46 रन बनाए।

फिर क्रीज पर उतरे केदार जाधव ने एमएस धोनी के साथ मिलकर जीत की स्क्रिप्ट लिख डाली।

युजवेंद्र की 'चहल'कदमी

australia vs india third odi melbourne live scorecard

इससे पहले युजवेंद्र चहल (10 ओवर में 42 रन देकर 6 विकेट) की करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया 48.4 ओवर 230 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जिसे उनके गेंदबाजों ने सही साबित करके दिया।

भुवनेश्वर कुमार ने ऑस्ट्रेलियाई ओपनर्स एलेक्स कैरी और आरोन फिंच को आउट करके ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बिगाड़ी। इसके बाद उस्मान ख्वाजा (34) और शॉन मार्श (39) ने ऑस्ट्रेलियाई पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी करके टीम को 100 रन के करीब पहुंचाया।

दोनों बाएं हाथ के बल्लेबाज अच्छी लय में दिख रहे थे कि तभी युजवेंद्र चहल ही फिरकी का जादू चला। उन्होंने एक ही ओवर में दोनों सेट बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बना दिया।

चहल ने पारी के 24वें ओवर की पहली गेंद पर शॉन मार्श को धोनी से स्टंपिंग आउट कराया। तीन गेंद बाद उन्होंने ख्वाजा का कैच अपनी ही गेंद पर लपका। चहल ने फिर मार्कस स्टोइनिस (10) को स्लिप में रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराकर अपना तीसरा शिकार किया।

यहां से ग्लेन मैक्सवेल (26) ने पीटर हैंड्सकोंब (58) के साथ छठे विकेट के लिए 38 रन जोड़े ही थे कि तभी शमी ने ऑस्ट्रेलिया को करारा झटका दिया। उन्होंने मैक्सवेल को भुवनेश्वर कुमार के हाथों कैच आउट कराया। कुमार ने शानदार डाइविंग कैच लपका।

हैंड्सकोंब ने फिर झाए रिचर्डसन (16) के साथ सातवें विकेट के लिए 45 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी करके ऑस्ट्रेलिया को 200 रन के पार लगाया। इस बीच हैंड्सकोंब ने अपने करियर का तीसरा अर्धशतक पूरा किया। युजवेंद्र चहल ने रिचर्डसन को शॉर्ट मिडविकेट में जाधव के हाथों कैच आउट कराकर अपना चौथा शिकार किया। 

जल्द ही चहल ने हैंड्सकोंब को एलबीडब्ल्यू आउट करके अपना पांचवां शिकार किया। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 63 गेंदों में दो चौकों की मदद से 58 रन बनाए। इसके बाद उन्होंने एडम जंपा (8) को विजय शंकर के हाथों कैच आउट कराकर वन-डे में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। 

मोहम्मद शमी ने बिली स्टानलेक को क्लीन बोल्ड करके ऑस्ट्रेलियाई पारी का अंत किया। टीम इंडिया की तरफ से चहल के अलावा भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी ने दो-दो विकेट लिए।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

australia vs india third odi melbourne live scorecard
टीम इंडिया ने एडिलेड वन-डे की तुलना में इस मैच के लिए तीन बदलाव किए हैं। विराट ब्रिगेड ने ऑलराउंडर विजय शंकर को डेब्यू का मौका दिया है। इसके अलावा युजवेंद्र चहल और केदार जाधव को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। 

शंकर को मोहम्मद सिराज, जाधव को अंबाती रायुडू और चहल को कुलदीप यादव की जगह शामिल किया गया है।

ऑस्ट्रेलिया ने भी अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। नाथन लियोन की जगह लेग स्पिनर एडम जंपा जबकि पीठ दर्द की समस्या से जूझ रहे तेज गेंदबाज जेसन बेहरनडोर्फ की जगह बिली स्टानलेक को शामिल किया गया है।

बता दें कि दोनों टीमें इस समय सीरीज में 1-1 की बराबरी पर हैं। ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी में खेला गया पहला वन-डे 34 रन से जीता। फिर टीम इंडिया ने एडिलेड में खेला गया सीरीज का दूसरा मुकाबला 6 विकेट से जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर की। 

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

टीम इंडिया- रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), एमएस धोनी, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, विजय शंकर, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और युजवेंद्र चहल।

ऑस्ट्रेलिया- एलेक्स कैरी, आरोन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकोंब, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, झाए रिचर्डसन, बिली स्टानलेक, पीटर सिडल और एडम जंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed