ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में डेब्यू करने वाले विल पुकोवस्की की खूब तारीफ की। बता दें कि पुकोवस्की टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले ऑस्ट्रेलिया के 460वें खिलाड़ी बने।
AUSvsIND: ऑस्ट्रेलिया के 460वें खिलाड़ी से खासा प्रभावित हुए पोंटिंग, तारीफ में पढ़े कसीदे
उन्होंने तीसरे टेस्ट के पहले दिन अपनी पहली पारी में 110 गेंदों में चार चौके की मदद से 62 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। पोंटिंग पुकोवस्की की इस पारी से खासा प्रभावित हुए और उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'आज विल पुकोवस्की की पारी से बहुत प्रभावित हुआ। उसमें गजब का उत्साह है। डेब्यू के समय टेस्ट क्रिकेट में उसके इस स्तर को देखना एक आशाजनक संकेत है।'
Very impressed with Will Pucovski's innings today. To look the part at Test level on debut is a promising sign and rapt for him to break through after the setbacks he's had along the way. #AUSvIND
— Ricky Ponting AO (@RickyPonting) January 7, 2021
पुकोवस्की ने लाबुशाने के साथ 104 रन की साझेदारी की और उन्होंने कहा कि इस सीनियर बल्लेबाज साथ बल्लेबाजी करना शानदार था। दरअसल, डेब्यू कर रहे इस युवा खिलाड़ी ने भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत से मिले दो जीवनदान मिले, लेकिन वे इन जीवनदानों को अच्छी पारी में नहीं बदल सके। पुकोवस्की को भारत की ओर से डेब्यू करने वाले नवदीप सैनी ने अपना शिकार बनाया। सैनी ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया।
पुकोवस्की को पदार्पण करते हुए ऑस्ट्रेलिया की बैगी ग्रीन कैप विक्टोरिया के उनके कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने सौंपी। इस सलामी बल्लेबाज ने कहा, ‘यह काफी विशेष था और मैं काफी भावुक था कि रॉनी (मैकडोनाल्ड) मुझे कैप दे रहे हैं। हमने काफी समय साथ बिताया है, वह विक्टोरिया में मेरे पहले कोच थे और किसी ऐसे व्यक्ति के साथ लम्हा साझा करना अच्छा था जिसके साथ मेरा करीबी संपर्क रहा है।’