टेस्ट में बेस्ट माने जाने वाले टीम इंडिया के अुनभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने पहली पारी में काफी धीमी बल्लेबाजी की। पुजारा की इस धीमी बल्लेबाजी की वहज से टीम इंडिया तीसरे टेस्ट में दबाव में आ गई है।
2 of 5
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : सोशल मीडिया
टेस्ट विशेषज्ञ पुजारा ने 176 गेंदों में केवल 50 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। ट्रोल से नाराज पुजारा ने कहा, 'हम अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रहे हैं, बाकी मुझे मेरा काम पता है...।'
इस धीमी पारी के लिए चेतेश्वर पुजारा की जमकर आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर फैन उन्हें आड़े हाथ ले रहे हैं तो विश्व क्रिकेट के कई धुरंधर भी उनकी बल्लेबाजी शैली पर सवाल उठा रहे हैं। सिडनी में पुजारा अपने टेस्ट करियर का सबसे धीमा अर्धशतक जड़ा। पैट कमिंस ने उन्हें अपना शिकार बनाया। बता दें कि इस दौरे पर पुजारा को कमिंस ने पांच पारियों में चार बार आउट किया है।
4 of 5
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : screenshot from video by twitter
वहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोटिंग ने भी इस बल्लेबाज की तकनीक पर सवाल उठाए हैं। पोटिंग ने कहा कि उन्हें थोड़ा ज्यादा खुलकर खेलना चाहिए क्योंकि उनकी बल्लेबाजी से जोड़ीदार पर दबाव बन रहा है।
5 of 5
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : social media
बता दें कि सिडनी टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने आसानी से घुटने टेक दिए। ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 244 रनों पर ढेर कर कुल 197 रन की बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 338 रन बनाए थे।