फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

176 गेंद में 50 रन बनाकर आउट हुए थे पुजारा, ट्रोल हुए तो कहा- मुझे मेरा काम पता है

Sat, 09 Jan 2021 03:38 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 09 Jan 2021 03:38 PM IST
विज्ञापन
australia vs india: Cheteshwar Pujara says Have to bat in the manner I know
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : Social Media

टेस्ट में बेस्ट माने जाने वाले टीम इंडिया के अुनभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने पहली पारी में काफी धीमी बल्लेबाजी की। पुजारा की इस धीमी बल्लेबाजी की वहज से टीम इंडिया तीसरे टेस्ट में दबाव में आ गई है।


 

australia vs india: Cheteshwar Pujara says Have to bat in the manner I know
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया

टेस्ट विशेषज्ञ पुजारा ने 176 गेंदों में केवल 50 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। ट्रोल से नाराज पुजारा ने कहा, 'हम अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रहे हैं, बाकी मुझे मेरा काम पता है...।'

australia vs india: Cheteshwar Pujara says Have to bat in the manner I know
पुजारा

इस धीमी पारी के लिए चेतेश्वर पुजारा की जमकर आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर फैन उन्हें आड़े हाथ ले रहे हैं तो विश्व क्रिकेट के कई धुरंधर भी उनकी बल्लेबाजी शैली पर सवाल उठा रहे हैं। सिडनी में पुजारा अपने टेस्ट करियर का सबसे धीमा अर्धशतक जड़ा। पैट कमिंस ने उन्हें अपना शिकार बनाया। बता दें कि इस दौरे पर पुजारा को कमिंस ने पांच पारियों में चार बार आउट किया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
australia vs india: Cheteshwar Pujara says Have to bat in the manner I know
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : screenshot from video by twitter

वहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोटिंग ने भी इस बल्लेबाज की तकनीक पर सवाल उठाए हैं। पोटिंग ने कहा कि उन्हें थोड़ा ज्यादा खुलकर खेलना चाहिए क्योंकि उनकी बल्लेबाजी से जोड़ीदार पर दबाव बन रहा है।


 
विज्ञापन
australia vs india: Cheteshwar Pujara says Have to bat in the manner I know
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : social media

बता दें कि सिडनी टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने आसानी से घुटने टेक दिए। ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 244 रनों पर ढेर कर कुल 197 रन की बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 338 रन बनाए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed