मेलबर्न के रेस्त्रां विवाद के बाद मीडिया रिपोर्टों में कहा गया था कि भारतीय टीम पृथकवास के कड़े नियमों के कारण ब्रिस्बेन का दौरा नहीं करना चाहती है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर वे पहले ही 14 दिन पृथकवास पर रह चुके हैं। दावा किया गया कि तीसरे टेस्ट की तरह सिडनी ही चौथे मैच की मेजबानी करेगा। मगर अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ ने इसे कोरी अफवाह बताया है। चौथा टेस्ट मैच 15 जनवरी से ब्रिस्बेन में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया का ब्रिस्बेन में अच्छा रिकॉर्ड रहा है जबकि भारत ने अब तक गाबा में कोई टेस्ट मैच नहीं जीता है।
2 of 4
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : social media
निक हॉकले ने सोमवार को उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया कि भारतीय टीम पृथकवास के कड़े नियमों के कारण ब्रिस्बेन में चौथा टेस्ट मैच नहीं खेलना चाहती है। हॉकले ने कहा कि बीसीसीआई क्वीन्सलैंड के पृथकवास नियमों से अच्छी तरह वाकिफ है और उसका सहयोगी रवैया रहा है। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘हम बीसीसीआई के अधिकारियों से हर दिन बात करते हैं। बीसीसीआई का सहयोगी रवैया रहा है और हमें उसकी तरफ से कोई औपचारिक सुझाव नहीं मिला है।
3 of 4
ब्रिस्बेन का गाबा मैदान
- फोटो : ट्विटर @cricket.com.au
कोरोना के बढ़ते मामलों के बावजूद तीसरा टेस्ट मैच सात जनवरी से सिडनी में ही शुरू होने जा रहा है। एहतियातन क्वींसलैंड राज्य ने न्यू साउथ वेल्स राज्य से अपनी सीमाएं बंद कर ली है, लेकिन ब्रिस्बेन में चौथे टेस्ट के मद्देनजर भारतीय टीम के लिए इसे खोला जाएगा। रोहित शर्मा, शुभमन गिल, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत और नवदीप सैनी पर बायो-बबल तोड़ने का आरोप लगने के बाद जांच जारी है। हालांकि, आइसोलेशन में भेजे गए पांचों खिलाड़ी टीम के साथ मेलबर्न से सिडनी रवाना हो चुकी है।
दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने भी सोमवार को विश्वास जताया कि भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच की मेजबानी ब्रिस्बेन ही करेगा। उन्होंने कहा कि वह इस बात से वाकिफ हैं कि दोनों टीमों के कुछ खिलाड़ी लगभग छह महीनों से जैव सुरक्षित वातावरण में हैं, लेकिन उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों में इसे 'छोटा सा बलिदान' करार दिया। उन्होंने कहा, 'जहां तक पृथकवास पर रहने की बात है तो मैं जानता हूं कि दोनों टीमों के कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो लगभग पिछले छह महीनों से जैव सुरक्षित माहौल में रह रहे हैं, लेकिन मेरी नजर में यह बहुत छोटा सा बलिदान है।'