फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia Tour Of India: Coach Macdonald said – Warner is part of Australia team's strategy in India tour

Australia Tour Of India: कोच मैकडोनाल्ड बोले- वॉर्नर भारत दौरे में ऑस्ट्रेलिया टीम की रणनीति का हिस्सा

Tue, 13 Dec 2022 10:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 13 Dec 2022 10:04 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा अगले वर्ष फरवरी मार्च में होगा। 36 वर्ष के वॉर्नर पहले ही कह चुके हैं कि इस सत्र के बाद वह अपने टेस्ट कॅरिअर को लेकर फैसला लेंगे।

विज्ञापन
Australia Tour Of India: Coach Macdonald said – Warner is part of Australia team's strategy in India tour
डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने डेविड वॉर्नर के टेस्ट कॅरिअर को लेकर लग रही अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा है कि यह अनुभवी बल्लेबाज खराब फॉर्म के बावजूद अगले साल के भारत दौरे के लिए टीम की रणनीति का हिस्सा है। वॉर्नर ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की शृंखला में सिर्फ 25.5 की औसत से रन बनाए और 2022 में नौ टेस्ट में उनका औसत 23 ही रहा है।
विज्ञापन


एंड्र्यू मैकडोनाल्ड ने शनिवार से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ब्रिसबेन में शुरू हो रही तीन टेस्ट मैचों की शृंखला उनके अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। मैकडोनाल्ड ने कहा, ‘अगले तीन टेस्ट में प्रदर्शन देखते हैं लेकिन इस समय भारत दौरे के लिए वह हमारी रणनीति में शामिल है।’
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा अगले वर्ष फरवरी मार्च में होगा। 36 वर्ष के वॉर्नर पहले ही कह चुके हैं कि इस सत्र के बाद वह अपने टेस्ट कॅरिअर को लेकर फैसला लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed