{"_id":"04830bc0-62fc-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"australia-sri-lanka-odi-called-off-after-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने फेरा श्रीलंका की उम्मीदों पर पानी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बारिश ने फेरा श्रीलंका की उम्मीदों पर पानी
सिडनी/खेल डेस्क
Updated Sun, 20 Jan 2013 05:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे सीरीज जीतने की श्रीलंका की उम्मीदों पर इंद्र देव ने रविवार को पानी फेर दिया। पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे चल रही श्रीलंकाई टीम ने ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट पर 222 रन पर ही रोक दिया।
विज्ञापन
श्रीलंकाई पारी में अभी 3.2 ओवर ही हुए थे तभी बारिश ने दस्तक दे दी और मैच रद्द घोषित करना पड़ा। उस समय श्रीलंका ने बगैर नुकसान के 14 रन बना लिए थे। तीसरे वन-डे में महज 74 रन पर सिमट चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत एक बार खराब रही और ओपनर फिल ह्यूज मात्र एक रन बनाकर आउट हो गए।
विज्ञापन
कप्तान माइकल क्लार्क (20), डेविड हसी (01) और जार्ज बैले (22) सस्ते में आउट हो गए। ऐसे में डेविड वार्नर ने 60 और मिचेल स्टार्क ने 37 गेंदों पर नाबाद 52 रन की पारी खेल टीम को सम्मानजक स्कोर तक पहुंचाया।
विज्ञापन
श्रीलंका की ओर से नुआन कुलसेकरा ने सर्वाधिक तीन जबकि लासिथ मलिंगा, थिषारा परेरा और रंगाना हेराथ ने दो-दो विकेट लिए।