{"_id":"d6524ccd24f6f7b6df478581d5fed4cc","slug":"australia-sachin-tendulkar-song-united-nation","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया में बना सचिन पर 'गॉड ऑफ क्रिकेट’ गाना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलिया में बना सचिन पर 'गॉड ऑफ क्रिकेट’ गाना
एजेंसी
Updated Sat, 16 Nov 2013 09:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचिन तेंदुलकर पर गीत बनाने का सिलसिला लगातार जारी है। अब एक ऑस्ट्रेलियाई संगीतकार ने सचिन के सम्मान में गीत रिकॉर्ड किया है।
विज्ञापन
सिडनी में लेखक, पत्रकार और गायक फिल डाई ने ऑस्ट्रेलिया के मशहूर भारतीय क्रिकेट समर्थक ग्रुप ‘द स्वामी आर्मी’ के साथ मिलकर सचिन के सम्मान में ‘सचिन तेंदुलकर - गॉड ऑफ क्रिकेट’ गाना रिकॉर्ड किया है। गीत के कुछ बोल बेहद ही आकर्षक हैं। जैसे कि ‘पहले ओल्ड ट्रेफर्ड, फिर सिडनी, फिर वाका हर जगह मचायी धूम।’
गीत को अब तक फेसबुक पर 10 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं और सिडनी से लेकर मुंबई तक प्रशंसक इसको खूब डाउनलोड कर रहे हैं।
सचिन की कमी खलेगी: संयुक्त राष्ट्र
संयुक्त राष्ट्र। सचिन के संन्यास पर संयुक्त राष्ट्र ने भी अपनी प्रतिक्रिया जारी की है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून के कार्यकारी उप प्रवक्ता फरहान हक ने कहा कि हम सबों को सचिन की कमी खलेगी।
विज्ञापन
फरहान से जब पूछा गया कि क्या बान की मून सचिन को जानते हैं तो उन्होंने कहा कि मुझे यह तो नहीं पता लेकिन मैं उन्हें काफी अच्छी तरह से जानता हूं। निश्चित रूप से उनकी जगह कोई नहीं भर सकता।
विज्ञापन