फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   australia resume second day in delhi test

कोटला में दूसरे दिन लड़खड़ाने के बाद भारत ने बनाई बढ़त

Sat, 23 Mar 2013 06:25 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 23 Mar 2013 06:25 PM IST
विज्ञापन
australia resume second day in delhi test

टेस्ट सीरीज के चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने पहली पारी में आठ विकेट के नुकसान पर 266 रन बनाए।

विज्ञापन


पहली पारी के आधार पर भारत को अब तक 4 रन की बढ़त मिल चुकी है जबकि भारत के अभी 2 विकेट गिरने बाकी हैं। भुवनेश्वर कुमार 10 रन पर नाबाद हैं।

मैच का लाइव स्कोर कार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।


मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा की जोड़ी ने भारत को शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 108 रनों की साझेदारी की। पुजारा पांच चौकों की मदद से 57 जबकि मुरली ने आठ चौकों सहित 57 रन बनाए।
विज्ञापन


इन दोनों के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। सचिन तेंदुलकर (32) और महेंद्र सिंह धोनी (24) अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके। विराट कोहल ने एक और पहला टेस्ट खेल रहे अजिंक्य रहाणे ने 7 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविंद्र जडेजा ने 43 रनों की पारी खेलकर टीम का स्कोर 250 के पार पहुंचाया। आर अश्विन ने भी 12 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्पिनर नॉथन लियोन अब तक 5 विकेट झटक चुके हैं। जेम्स पैटिंसन, ग्लेन मैक्सवेल और पीटर सिडल को एक-एक विकेट मिला है।

पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया 262 पर ढेर
मैच के दूसरे दिन 231 रनों से आगे खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम दिन के पहले सत्र में ही 262 रनों पर ऑलआउट हो गई।

पीटर सिडल और जेम्स पैटिंसन ने नौवें विकेट के लिए रिकॉर्ड 51 रनों की साझेदारी कर टीम का स्कोर 250 के पार पहुंचाया।

अश्विन ने सिडल को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा। सिडल ने 136 गेंदों में चार चौकों की मदद से 51 रन बनाए। यह उनके टेस्ट करियर का पहला अर्द्घशतक है।

प्रज्ञान ओझा ने जेम्स पैटिंसन (30) को आउट कर ऑस्ट्रेलियाई पारी को 262 पर समेट दिया। इस विकेट के साथ ही ओझा ने अपना सौवां टेस्ट विकेट पूरा कर लिया।

भारत की ओर से आर अश्विन ने सर्वाधिक 5 विकेट झटके हैं। जबकि इशांत शर्मा और रविंद्र जडेजा ने 2-2 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा।

मालूम हो कि चार मैचों की इस सीरीज को भारत पहले ही 3-0 से जीत चुका है।

टीमें

ऑस्ट्रेलिया एकादशः डेविड वॉर्नर, फिलिप ह्यूजेस, ईडी कोवान, शेन वॉटसन (कप्तान), स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल जॉनसन, पीटर सिडल, जेम्स पैटिंसन और नाथन लियोन।

भारत एकादशः अजिंक्य रहाणे, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, प्रज्ञान ओझा, इशांत शर्मा और भुवनेश्वर कुमार।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed