{"_id":"66dee26ca4eb7973c006c1a7","slug":"australia-pacer-josh-hazlewood-said-it-s-always-a-challenge-playing-against-india-becasue-they-know-condition-2024-09-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BGT: भारत के खिलाफ खेलना ऑस्ट्रेलिया के लिए क्यों है चुनौती? जोश हेजलवुड ने बताई वजह, सीरीज को लेकर कही ये बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BGT: भारत के खिलाफ खेलना ऑस्ट्रेलिया के लिए क्यों है चुनौती? जोश हेजलवुड ने बताई वजह, सीरीज को लेकर कही ये बात
Mon, 09 Sep 2024 05:27 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 09 Sep 2024 05:27 PM IST
सार
भारत ने ऑस्ट्रेलिया में पिछली दो टेस्ट सीरीज जीती है जिस कारण वह इस सीरीज में दावेदार के तौर पर उतरेगी। भारतीय टीम की नजरें ऑस्ट्रेलिया में लगातार तीसरी टेस्ट सीरीज जीतने पर होंगी।
विज्ञापन
जोश हेजलवुड
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच साल के अंत में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी होनी है। पांच मैचों की इस टेस्ट सीरीज से पहले दोनों खेमों में जीत के दावे शुरू हो गए हैं। भारत ने ऑस्ट्रेलिया में पिछली दो टेस्ट सीरीज जीती है जिस कारण वह इस सीरीज में दावेदार के तौर पर उतरेगी। इस सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने भी भारत को लेकर अपनी राय रखी और स्वीकार किया कि इस टीम के खिलाफ खेलने हमेशा चुनौती होती है।
विज्ञापन
भारतीय टीम की नजरें ऑस्ट्रेलिया में लगातार तीसरी टेस्ट सीरीज जीतने पर होंगी। भारत ने 2018-19 में पहली बार ऑस्ट्रेलिया को लाल गेंद के प्रारूप में हराया था। 2020-21 में भारत ने गाबा का घमंड तोड़ते हुए ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में मात दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
'भारतीय टीम का शीर्ष क्रम शानदार'
हेजलवुड का मानना है कि भारत को हल्के में नहीं लिया जा सकता क्योंकि उनके खिलाफ खेलने आसान नहीं होगा। हेजलवुड के अनुसार, भारतीय खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की परिस्थितियों में खेलने के आदी हो चुके हैं जिस कारण वे कड़ी चुनौती पेश करते हैं। हेजलवुड ने कहा, भारतीय टीम का शीर्ष क्रम शानदार है, चाहे कोई भी खेल रहा हो। उनके शीर्ष क्रम के छह या सात खिलाड़ी शानदार हैं। मैं अपनी पहली सीरीज में उनके साथ खेला था। हमने जीत हासिल की थी। बहुत से वही खिलाड़ी अब भी खेल रहे हैं, मुझे लगता है कि मैंने उस मैच में विराट कोहली का विकेट लिया था।

हेजलवुड को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाने का भरोसा
हेजलवुड ने साथ ही भरोसा जताया कि कंगारू टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाने में सफल रहेगी। ऑस्ट्रेलिया ने 2014 से भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं जीती है, लेकिन हेजलवुड का कहना है कि पैट कमिंस की अगुआई वाली टीम 22 नवंबर से शुरू हो रही सीरीज में भारत को हराने के लिए उत्सुक है। उन्होंने कहा, हमारे कई खिलाड़ी हैं जिन्होंने भारत को टेस्ट सीरीज में नहीं हराया है। कुछ खिलाड़ी इस बार खेलेंगे जिसमें ट्रेविस हेड, कैमरन ग्रीन जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। हमें उम्मीद है कि इस बार हम ट्ऱॉफी जीतेंगे।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे के खेलने की उम्मीद कम है। यह दोनों अनुभवी बल्लेबाज कंगारूओं के खिलाफ पिछली दो टेस्ट सीरीज का हिस्सा रहे हैं। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल जैसे युवा चेहरों ने टेस्ट प्रारूप में छाप छोड़ी है। केएल राहुल और सरफराज खान भी मध्य क्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली एशेज सीरीज की तरह है।