{"_id":"623b344c7f2da876e50381e2","slug":"australia-pacer-andrew-tye-replaces-mark-wood-at-lucknow-super-giants-wood-ruled-out-of-ipl-2022-with-an-elbow-injury","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow Super Giants: मार्क वुड की जगह लखनऊ टीम में शामिल हुआ यह ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज, नकल बॉल है खासियत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Lucknow Super Giants: मार्क वुड की जगह लखनऊ टीम में शामिल हुआ यह ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज, नकल बॉल है खासियत
Wed, 23 Mar 2022 08:29 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 23 Mar 2022 08:29 PM IST
सार
टाय ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 32 टी-20 खेले हैं और 47 विकेट झटके हैं। दाएं हाथ का यह तेज गेंदबाद 27 आईपीएल मैच भी खेल चुका है और 40 विकेट भी लिए हैं।
विज्ञापन
एंड्र्यू टाय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने चोटिल तेज गेंदबाज मार्क वुड के रिप्लेसमेंट की घोषणा कर दी है। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज एंड्र्यू टाय वुड के रिप्लेसमेंट होंगे। टाय को 2020 में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा था। पिछले सीजन वह टीम से तो जुड़े थे, लेकिन कोरोना के आने के बाद वह बीच सीजन में घर वापस लौट गए थे।
टाय ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 32 टी-20 खेले हैं और 47 विकेट झटके हैं। दाएं हाथ का यह तेज गेंदबाद 27 आईपीएल मैच भी खेल चुका है और 40 विकेट भी लिए हैं। लखनऊ ने उन्हें एक करोड़ रुपये में साइन किया है। टाय की खासियत उनकी नकल बॉल है। आज कल कई तेज गेंदबाज उनकी इस गेंद को कॉपी करते हैं।
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने आईपीएल 2022 से अपना नाम वापस ले लिया था। वह कोहनी में चोट की समस्या से जूझ रहे हैं। मार्क वुड को लखनऊ सुपर जाएंट्स ने आईपीएल मेगा ऑक्शन में साढ़े 7 करोड़ रुपये में खरीदा था।
विज्ञापन
लखनऊ की टीम अपना पहला मैच 28 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।