फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia pacer Andrew Tye replaces Mark Wood at Lucknow Super Giants; Wood ruled out of IPL 2022 with an elbow injury

Lucknow Super Giants: मार्क वुड की जगह लखनऊ टीम में शामिल हुआ यह ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज, नकल बॉल है खासियत

Wed, 23 Mar 2022 08:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 23 Mar 2022 08:29 PM IST
सार

टाय ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 32 टी-20 खेले हैं और 47 विकेट झटके हैं। दाएं हाथ का यह तेज गेंदबाद 27 आईपीएल मैच भी खेल चुका है और 40 विकेट भी लिए हैं।

विज्ञापन
Australia pacer Andrew Tye replaces Mark Wood at Lucknow Super Giants; Wood ruled out of IPL 2022 with an elbow injury
एंड्र्यू टाय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने चोटिल तेज गेंदबाज मार्क वुड के रिप्लेसमेंट की घोषणा कर दी है। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज एंड्र्यू टाय वुड के रिप्लेसमेंट होंगे। टाय को 2020 में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा था। पिछले सीजन वह टीम से तो जुड़े थे, लेकिन कोरोना के आने के बाद वह बीच सीजन में घर वापस लौट गए थे।
विज्ञापन


टाय ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 32 टी-20 खेले हैं और 47 विकेट झटके हैं। दाएं हाथ का यह तेज गेंदबाद 27 आईपीएल मैच भी खेल चुका है और 40 विकेट भी लिए हैं। लखनऊ ने उन्हें एक करोड़ रुपये में साइन किया है। टाय की खासियत उनकी नकल बॉल है। आज कल कई तेज गेंदबाज उनकी इस गेंद को कॉपी करते हैं।
विज्ञापन


इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने आईपीएल 2022 से अपना नाम वापस ले लिया था। वह कोहनी में चोट की समस्या से जूझ रहे हैं। मार्क वुड को लखनऊ सुपर जाएंट्स ने आईपीएल मेगा ऑक्शन में साढ़े 7 करोड़ रुपये में खरीदा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ की टीम अपना पहला मैच 28 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed