{"_id":"9935861e-7461-11e2-979c-d4ae52bc57c2","slug":"australia-opner-phil-hughes-looks-to-sweep-away-indian-spinners","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ने कहा, देख लेंगे भारतीय स्पिनरों को","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ने कहा, देख लेंगे भारतीय स्पिनरों को
मेलबर्न/एजेंसी
Updated Sat, 16 Feb 2013 05:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलियाई ओपनर फिल ह्यूज ने कहा कि अपनी सही तकनीक के कारण उन्हें भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में स्पिनरों का सामना करने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी। ह्यूज ने कहा, ‘मैंने पिछले 12 महीनों में अपने खेल में स्वीप शॉट को शामिल किया है।
विज्ञापन
2011 में श्रीलंकाई दौरे पर गेंद काफी टर्न होती थी और मैं वहां से इस शॉट को खेल रहा हूं। हालांकि मैंने यह शॉट कम खेला है लेकिन मेरा मानना है कि मुझे अभी इस पर काफी सुधार करना है। मैंने इंग्लैंड की भारत दौरे की काफी फुटेज देखी है। भारत में बहुत जगह विकेट काफी सपाट है और लड़के इन विकेट पर बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे। लेकिन कुछ विकेट काफी चुनौतीपूर्ण हैं, जहां गेंद काफी जल्दी टर्न लेना शुरू कर देती है।’
विज्ञापन