फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia Opener Shaun Marsh retired from domestic cricket played last international match four years ago

Australia: ओपनर शॉन मार्श ने घरेलू क्रिकेट से लिया संन्यास, चार साल पहले खेला था अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच

Fri, 10 Mar 2023 10:55 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 10 Mar 2023 10:55 PM IST
सार

शॉन मार्श ने घरेलू क्रिकेट में 183 मैचों में 12,032 रन बनाए और 32 शतक लगाने के अलावा 58 अर्धशतक भी जड़े। उन्होंने 73 वनडे मैचों में 2,773 रन सहित सात शतक व 15 अर्धशतक लगाए हैं।

विज्ञापन
Australia Opener Shaun Marsh retired from domestic cricket played last international match four years ago
शॉन मार्श - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज शॉन मार्श ने घरेलू क्रिकेट और वनडे से संन्यास ले लिया है। वह 22 साल तक पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते थे। 39 साल के मार्श ने 2011 में 17 साल की उम्र में पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के लिए घरेलू क्रिकेट में पदार्पण किया था। वह इस सत्र में खेलना चाहते थे, लेकिन उन्होंने चोट के कारण संन्यास लेने का फैसला किया। मार्श ने कहा कि यह साल मेरे लिए काफी कठिन रहा है।
विज्ञापन


शॉन मार्श ने घरेलू क्रिकेट में 183 मैचों में 12,032 रन बनाए और 32 शतक लगाने के अलावा 58 अर्धशतक भी जड़े। उन्होंने 73 वनडे मैचों में 2,773 रन सहित सात शतक व 15 अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने आईपीएल में भी शानदार प्रदर्शन किया था। मार्श ने 71 मैचों में 40 की औसत से 2477 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 132.7 का रहा।
विज्ञापन


भारत के खिलाफ कैसा रहा शॉन मार्श का प्रदर्शन?
मार्श ने अपने करियर में 38 टेस्ट मैच खेले थे। इस दौरान उन्होंने 34.31 की औसत से 2265 रन बनाए थे। टेस्ट में शॉन मार्श ने छह शतक और 10 अर्धशतक लगाए। भारत के खिलाफ उन्होंने सर्वाधिक 15 टेस्ट खेले थे। उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। मार्श ने 15 मैचों की 27 पारियों में 22.40 की औसत से 605 रन बनाए थे। उनके बल्ले से पांच अर्धशतक निकले थे। 99 रन मार्श का उच्चतम स्कोर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के खिलाफ वनडे मैचों की बात करें तो मार्श ने 14 मुकाबलों में 38.35 की औसत से रन बनाए। मार्श के बल्ले से 537 रन निकले थे। उन्होंने दो शतक और तीन अर्धशतक लगाए। 131 रन मार्श का उच्चतम स्कोर रहा। भारत के खिलाफ उन्हें तीन टी20 मैचों में खेलने का भी मौका मिला। इस दौरान वह सिर्फ 32 रन ही बना सके। उनका स्ट्राइक रेट भी 100 से नीचे 86.48 का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed