फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   australia india: will Pucovski sent for scans on injured shoulder,doubtful to play 4th test 

ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका,फिर चोटिल हुआ स्टार खिलाड़ी, चौथा टेस्ट खेलना संदिग्ध

Mon, 11 Jan 2021 09:59 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 11 Jan 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
australia india: will Pucovski sent for scans on injured shoulder,doubtful to play 4th test 
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी - फोटो : social media

चौथे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार खिलाड़ी विल पुकोवस्की चोटिल हो गए हैं। इसके बाद भारत के खिलाफ 15 जनवरी से शुरू होने वाले चौथे टेस्ट में उनका खेलना संदिग्ध माना जा रहा है। दरअसल, सिडनी टेस्ट के दौरान उनके दाहिने कंधे में चोट लग गई, जब भारतीय पारी के 86वें ओवर में उन्होंने गेंद को गिरकर रोकने का प्रयास किया।

विज्ञापन


चोट ऐसी लगी कि वह कुछ देर कंधा पकड़कर बैठ गए। आखिर में वह मैदान से चले गए। इसके बाद  स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के मुताबिक, 'अभी पुकोवस्की की फिटनेस के बारे में कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है।' 
विज्ञापन


भारत के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले पुकोवस्की ने पहली पारी में 62 रन बनाए लेकिन दूसरी पारी में महज दस रन पर आउट हो गए। पिछले महीने भी वह अभ्यास मैच के दौरान वह कनकशन (सिर की चोट) का शिकार हो गए थे। बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बार्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज का आखिरी टेस्ट ब्रिस्बेन के गाबा में 15 जनवरी से खेला जाना है। चार मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed