{"_id":"671e1981d20a4159db090fd0","slug":"australia-head-coach-andrew-mcdonald-feels-the-absence-of-mohammed-shami-in-bgt-is-a-huge-loss-for-india-2024-10-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BGT: 'शमी का टीम में ना होना बड़ा झटका', ऑस्ट्रेलिया के कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने भारतीय टीम पर रखी राय","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BGT: 'शमी का टीम में ना होना बड़ा झटका', ऑस्ट्रेलिया के कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने भारतीय टीम पर रखी राय
Sun, 27 Oct 2024 04:15 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 27 Oct 2024 04:15 PM IST
सार
शमी ने 2018 में ऑस्ट्रेलिया दौरे में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। वह टखने की चोट के कारण पिछले साल नवंबर में वनडे विश्व कप फाइनल के बाद से नहीं खेले हैं। उनका ऑपरेशन किया गया था। इसके बाद वह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में थे।
विज्ञापन
मोहम्मद शमी
- फोटो : twitter
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगले महीने से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हाल ही में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का एलान किया था जिसमें तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को जगह नहीं मिली थी। अब ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने इस बारे में अपनी राय रखी और कहा कि भारतीय टीम को कंगारू टीम के खिलाफ शमी की कमी खलेगी।
विज्ञापन
शमी ने 2018 दौरे में किया था प्रभावित
शमी ने 2018 में ऑस्ट्रेलिया दौरे में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। वह टखने की चोट के कारण पिछले साल नवंबर में वनडे विश्व कप फाइनल के बाद से नहीं खेले हैं। उनका ऑपरेशन किया गया था। इसके बाद वह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में थे। हाल में उनके घुटनों में सूजन आ गई जिससे उनकी पूर्ण फिटनेस हासिल करने की प्रक्रिया प्रभावित हुई। माना जा रहा था कि शमी ऑस्ट्रेलिया दौरे से मैदान पर वापसी करेंगे, लेकिन ऐसा संभव नहीं हुआ।

मैकडोनाल्ड ने हालांकि कहा कि भले ही शमी इस दौरे का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उनकी टीम इस अनुभवी तेज गेंदबाज की जगह लेने वाले तेज गेंदबाजों को कम नहीं आंकेगी। मैकडोनाल्ड ने कहा, मोहम्मद शमी की अनुपस्थिति उनके लिए बहुत बड़ा झटका है। जिस तरह से हमारे बल्लेबाज उनके जज्बे, उनकी लाइन और लेंथ और अपने काम के प्रति उनके समर्पण की बात करते हैं उसे देखते हुए भारत को उनकी कमी खेलगी। हम जानते हैं कि पिछली बार क्या हुआ था। उनके रिजर्व खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करके भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी, इसलिए उनके खिलाड़ियों को बिल्कुल भी कम करके नहीं आंका जा सकता है।
भारत ने दिल्ली के तेज गेंदबाज हर्षित राणा और आंध्र के ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को पहली बार मौका दिया है। तेज गेंदबाज आकाश दीप और प्रसिद्ध कृष्णा को भी ऑस्ट्रेलिया के दौरे के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। तेज गेंदबाजी विभाग की कमान जसप्रीत बुमराह संभालेंगे। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले युवा बल्लेबाज सैम कोन्स्टास को अपनी टीम में चुन सकता है। वह उस्मान ख्वाजा के साथ पारी का आगाज करने के लिए दौड़ में शामिल हैं।
मैकडोनाल्ड ने कहा, हम अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम का चयन करेंगे और अगर इसमें कोई युवा खिलाड़ी शामिल होता है, तो हम उस दिशा में आगे बढ़ेंगे। यदि चयनकर्ताओं को लगता है कि वह सबसे अच्छा विकल्प है तो हम उसे मौका देंगे।