फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia clinch odi series to South Africa.

स्मिथ के शतक के दम पर कंगारुओं ने मारी बाजी

Sat, 22 Nov 2014 10:32 AM IST
Updated Sat, 22 Nov 2014 10:32 AM IST
विज्ञापन
Australia clinch odi series to South Africa.
बेहद खराब शुरुआत के बाद स्टीवन स्मिथ (104) की खेली गई शतकीय पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को चौथे वनडे में हराकर सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है।
विज्ञापन


मेलबर्न में खेले गए चौथे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने मेजबान कंगारू के सामने जीत के लिए 268 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे स्मिथ के शानदार शतक के दम पर हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 6 गेंद शेष रहते 3 विकेट से जीत लिया।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 267 रन बनाए जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 49 ओवर में 7 विकेट खोकर 268 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया। अफ्रीकी टीम की ओर से डेल स्टेन और वार्नेन पार्नेल ने 2-2 विकेट निकाले। स्मिथ के शतक के अलावा मैथ्यू वाडे ने 52 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है।

शतक से चूके अफ्रीकी कप्‍तान

Australia clinch odi series to South Africa.
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका का टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला बहुत बढ़िया नहीं रहा और उसने छठे ओवर में पिछले मैच के हाशिम अमला (18) का विकेट गंवा दिया। हालांकि इस शुरुआती झटके के बाद ओपनर क्विंटन डी कॉक (17) ने फैफ डु प्लेसिस (28) के साथ पारी को आगे बढ़ाया और दूसरे विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी कर स्कोर 70 तक पहुंचा दिया।

लेकिन 10 गेंदों के अंदर दोनों ही बल्‍लेबाज आउट हो गए। इसके बाद कप्तान एबी डीविलियर्स और डेविड मिलर ने तीसरे विकेट के लिए 122 रनों की साझेदारी कर टीम को बड़े स्कोर की उम्मीद बढ़ा दी। मिलर 45 रन बनाकर जेम्स फॉकनर के श‌िकार बने।

भले ही इस साझेदारी ने टीम को आधार प्रदान किया लेकिन रन बनाने की गति बेहद धीमी रही जिससे बाद में आने वाले बल्‍लेबाज टीम के लिए बड़ा योगदान नहीं कर सके। बेहतरीन बल्‍लेबाजी करने वाले डीविलियर्स अपने शतक से 9 रन से चूक गए। उन्होंने 88 गेंदों में 6 चौके की मदद से 91 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस और जेम्स फॉकनर ने 2-2 विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed