{"_id":"5c227d34bdec2256c50f414f","slug":"australia-captain-tim-paine-says-we-are-getting-better-with-every-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे टेस्ट से पहले कंगारू कप्तान का तीखा बयान, बोले- टीम इंडिया में बदलाव से फर्क नहीं पड़ता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
तीसरे टेस्ट से पहले कंगारू कप्तान का तीखा बयान, बोले- टीम इंडिया में बदलाव से फर्क नहीं पड़ता
Wed, 26 Dec 2018 06:44 AM IST
अभिषेक निगम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Wed, 26 Dec 2018 06:44 AM IST
विज्ञापन
Tim Paine
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने कहा है कि भारतीय टीम में किए गए बदलावों से हमें फर्क नहीं पड़ता क्योंकि हमने उनके खिलाड़ियों के खिलाफ कई सप्ताह तक होमवर्क किया है। हमने सभी के खिलाफ तैयारी की है। वह क्या कर रहे हैं यह उनकी बात है।
विज्ञापन
हम अपने खेल पर ध्यान देना चाहते हैं। अपनी टीम के बदलाव पर उन्होंने कहा कि हमने पिछले साल एशेज में भी ऐसा किया था। हमारे इस फैसले के पीछे कारण यह है कि यहां गर्मी होगी और गेंदबाजों को बड़ा रोल निभाना होगा। हमें लगता है कि मिशेल टीम में आकर अच्छा काम कर सकते हैं। वह बल्ले और गेंद दोनों से हमें समर्थन देंगे।
विज्ञापन