फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑस्ट्रेलिया ने किया दक्षिण अफ्रीका का दौरा स्थगित, वॉन-पीटरसन ने भारत से जोड़ दिया मामला

Wed, 03 Feb 2021 05:31 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 03 Feb 2021 05:31 PM IST
विज्ञापन
Australia cancelled south africa tour, Pietersen says Dark time in the world of cricket 
माइकल वॉन - फोटो : सोशल मीडिया

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन और केविन पीटरसन ने दक्षिण अफ्रीका का दौरा स्थगित करने के ऑस्ट्रेलिया के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या भारत जैसे क्रिकेट में ताकतवर देश के खिलाफ वे ऐसा कर सकते थे।


 

Australia cancelled south africa tour, Pietersen says Dark time in the world of cricket 
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : social media

क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने कोरोना महामारी के बीच स्वास्थ्य और सुरक्षा जोखिम का हवाला देकर दक्षिण अफ्रीका दौरा स्थगित कर दिया। वॉन ने ट्वीट किया, 'ऑस्ट्रेलिया का यूं दौरे से पीछे हटना खेल के लिए चिंता का सबब है। भारत का दौरा होता तो क्या वे ऐसा कर सकते थे।'उन्होंने कहा कि भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसे बड़े बोर्ड को तो उन क्रिकेट बोर्ड की मदद करनी चाहिए, जिन पर महामारी की गाज गिरी है। उन्होंने कहा, 'यह जरूरी है कि तीनों बड़े देश महामारी के आर्थिक दुष्परिणाम झेल रहे बोर्ड की मदद करें।'

Australia cancelled south africa tour, Pietersen says Dark time in the world of cricket 
केविन पीटरसन - फोटो : social media

वहीं, पूर्व स्टार बल्लेबाज पीटरसन ने कहा, 'ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत का दौरा कभी रद्द नहीं करती। इस तरह दक्षिण अफ्रीका का दौरा रद्द करना क्रिकेट में काला दौर है। इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका का दौरा भी कोरोना महामारी के कारण रद्द कर दिया था लेकिन श्रीलंका में खिलाड़ियों के पॉजिटिव निकलने के बाद भी दौरा हुआ।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Australia cancelled south africa tour, Pietersen says Dark time in the world of cricket 
ग्रीम स्मिथ

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट ने आस्ट्रेलिया के इस फैसले को निराशाजनक बताते हुए कहा था कि इससे उसे काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। सीएसए के क्रिकेट निदेशक ग्रीम स्मिथ ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति में कहा था, 'हम क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के फैसले से काफी निराश हैं। हम इस दौरे की पूरी तैयारी कर रहे थे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed