फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia become first team to score 100 runs in a powerplay in ODIs in South Africa david warner Travis Head

SA vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने तूफानी बल्लेबाजी से दक्षिण अफ्रीका में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, वॉर्नर-लाबुशेन का शतक

Sat, 09 Sep 2023 08:43 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 09 Sep 2023 08:43 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया के लिए वॉर्नर और हेड ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने कगिसो रबाडा, मार्को यानसेन और एनरिच नोर्त्जे जैसे गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

विज्ञापन
Australia become first team to score 100 runs in a powerplay in ODIs in South Africa david warner Travis Head
डेविड वॉर्नर और ट्रेविस हेड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया की दक्षिण अफ्रीका में पांच वनडे मैचों की सीरीज खेल रही है। शनिवार (नौ सितंबर) को ब्लोमफोंटेन में दूसरे वनडे में कंगारू टीम ने इतिहास रच दिया। उसने 10 ओवर में ही 100 रन पूरे कर लिए। वह दक्षिण अफ्रीका की धरती पर किसी वनडे मैच में 10 ओवर के अंदर 100 रन बनाने वाली पहली टीम बन गई। ऑस्ट्रेलिया ने 10 ओवर में बिना किसी नुकसान के 102 रन बनाए। इस दौरान डेविड वॉर्नर और ट्रेविस हेड ने धमाकेदार बल्लेबाजी की।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया के लिए वॉर्नर और हेड ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने कगिसो रबाडा, मार्को यानसेन और एनरिच नोर्त्जे जैसे गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। हेड ने इस दौरान अपना अर्धशतक भी पर कर लिया। वह 10 ओवर की समाप्ति के समय 29 गेंद पर 61 रन बनाकर नाबाद थे। वहीं, वॉर्नर ने 32 गेंद पर 39 रन बनाए थे। ट्रेविस हेड 12वें ओवर में आउट हुए। उन्होंने 36 गेंद की अपनी पारी में 64 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने नौ चौके और तीन छक्के लगाए।
विज्ञापन


वॉर्नर का तूफानी शतक
डेविड वॉर्नर ने मैच में शतक लगाया। उन्होंने 93 गेंद पर 106 रन बनाए। इस दौरान 12 चौके और तीन छक्के लगाए। वॉर्नर ने मार्नश लाबुशेन के साथ तीसरे विकेट के लिए 151 रन की साझेदारी की। वॉर्नर ने अपने वनडे करियर का 20वां शतक लगाया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनका यह पांचवां शतक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाबुशेन की शानदार पारी
डेविड वॉर्नर के बाद मार्नश लाबुशेन ने भी शतक लगाया। उन्होंने 99 गेंद पर 124 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 19 चौके लगाए। लाबुशेन ने एक छक्का भी लगाया। जोश इंगलिश ने 37 गेंद पर 50 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 392 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए तबरेज शम्सी ने चार और कगिसो रबाडा ने दो विकेट लिए। मार्को यानसेन और एंडिले फेहलुकवायो को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed