{"_id":"6598cb3725508ee206013fcd","slug":"australia-beats-pakistan-by-eight-wickets-in-the-third-test-clean-sweeps-the-series-3-0-david-warner-retires-2024-01-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया में लगातार छठी टेस्ट सीरीज में हुआ पाकिस्तान का सफाया, जीत के साथ विदा हुए वॉर्नर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया में लगातार छठी टेस्ट सीरीज में हुआ पाकिस्तान का सफाया, जीत के साथ विदा हुए वॉर्नर
Sat, 06 Jan 2024 09:08 AM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 06 Jan 2024 09:08 AM IST
सार
वॉर्नर ने 111 टेस्ट मैच 44.59 की औसत से 8695 रन बनाए। इस दौरान 26 शतक और 36 अर्धशतक लगाए। वनडे में 161 मैचों में उन्होंने 45.01 की औसत से 6932 रन बनाए। उन्होंने 22 शतक और 33 अर्धशतक लगाए।
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर
- फोटो : ICC/Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में पाकिस्तान का सफाया कर दिया है। उसने सिडनी टेस्ट को आठ विकेट से अपने नाम कर सीरीज 3-0 से जीत लिया। लगातार छठी बार ऐसा हुआ है जब पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज के दौरान एक भी मैच नहीं जीत पाई है। उसे पिछली जीत 1995 में मिली थी। कंगारू टीम के दिग्गज ओपनर डेविड वॉर्नर का यह आखिरी टेस्ट मैच था। वह जीत के साथ विदा हुए। उन्होंने पहले ही बता दिया था कि सीरीज के बाद वह टेस्ट और वनडे से संन्यास ले लेंगे।
पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। उनकी टीम ने पहली पारी में 313 रन बनाए थे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 299 रन बनाए थे। इस तरह पाकिस्तान को 14 रन की बढ़त मिली थी, लेकिन दूसरी पारी में उसके बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया और पूरी टीम 115 रन पर ही सिमट गई। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 130 रन का लक्ष्य मिला। उसने दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया।

डेविड वॉर्नर
- फोटो : Cricket Australia/X
लाबुशेन और वॉर्नर ने लगाया अर्धशतक
ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में मार्नश लाबुशेन ने सबसे ज्यादा नाबाद 62 रन बनाए। वहीं, डेविड वॉर्नर ने करियर की आखिरी पारी में 57 रन बनाए। जब टीम को जीत के लिए 11 रन चाहिए थे तब वह आउट हो गए। उनके बाद बल्लेबाजी के लिए आए स्टीव स्मिथ ने लाबुशेन के साथ मिलकर मैच को समाप्त कर दिया। स्मिथ चार रन बनाकर नाबाद रहे। मैच में पाकिस्तान के लिए आमिर जमाल ने पहली पारी में छह विकेट लिए। उन्होंने बल्लेबाजी में भी हाथ दिखाए। जमाल ने पहली पारी में 82 और दूसरी पारी में 18 रन बनाए थे। इस तरह मैच में उन्होंने कुल 100 रन बनाए और छह विकेट झटके। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया।
लाबुशेन ने दोनों पारियों में लगाया अर्धशतक
इससे पहले पाकिस्तान के लिए पहली पारी में मोहम्मद रिजवान ने 88 और आमिर जमाल ने 82 रन बनाए। आगा सलमान ने 53 रन का योगदान दिया था। पैट कमिंस ने पांच विकेट झटके थे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में लाबुशेन ने 60 और मिचेल मार्श ने 54 रन की पारी खेली थी। आमिर ने छह विकेट झटके थे। दूसरी पारी में पाकिस्तान के सिर्फ चार बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े तक पहुंच पाए। डेब्यू टेस्ट खेलने वाले सैम अयूब ने 33, रिजवान ने 28, बाबर आजम ने 23 और आमिर ने 18 रन बनाए थे। जोश हेजलवुड ने चार और नाथन लियोन ने तीन विकेट लिए थे।

View this post on Instagram
बाबर फेल, वॉर्नर सुपरहिट
पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज कहे जाने वाले बाबर आजम ने तीन टेस्ट मैचों में शर्मनाक प्रदर्शन किया। वह छह पारियों में 21 की औसत से सिर्फ 126 रन बना पाए। वह एक बार भी 50 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाए। वहीं, अपनी आखिरी सीरीज में डेविड वॉर्नर ने छह पारियों में 49.83 की औसत से 299 रन बनाए। वह सीरीज में शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज रहे। वॉर्नर के टेस्ट करियर की बात करें तो उन्होंने 111 मैचों में 44.59 की औसत से 8695 रन बनाए। इस दौरान 26 शतक और 36 अर्धशतक लगाए। वनडे में 161 मैचों में उन्होंने 45.01 की औसत से 6932 रन बनाए। उन्होंने 22 शतक और 33 अर्धशतक लगाए।