फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia beat England by 28 runs in 1st T20I Highlights: Travis Head, Adam Zampa brilliant performance

4,4,6,6,6,4: हेड ने सैम की जमकर धुनाई की, जैम्पा की घातक गेंदबाजी, ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 28 रन से हराया

Thu, 12 Sep 2024 09:05 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथैम्पटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथैम्पटन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 12 Sep 2024 09:05 AM IST
सार

180 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम के लिए सबसे ज्यादा रन लिविंगस्टोन ने बनाए। उन्होंने 27 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 37 रन की पारी खेली।

विज्ञापन
Australia beat England by 28 runs in 1st T20I Highlights: Travis Head, Adam Zampa brilliant performance
ट्रेविस हेड - फोटो : Twitter

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया ने साउथैम्पटन में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में इंग्लैंड को 28 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए मिचेल मार्श की टीम ने 19.3 ओवर में 179 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 19.2 ओवर में 151 रन पर सिमट गई। इस मैच में ट्रेविस हेड ने 59 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने सैम करन की खूब धुनाई की। वहीं, एडम जैम्पा, जोश हेजलवुड और शॉन एबॉट ने घातक गेंदबाजी की। सीरीज का दूसरा मुकाबला 13 सितंबर को कार्डिफ में खेला जाएगा।
विज्ञापन


इंग्लैंड के अस्थाई कप्तान फिल सॉल्ट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। ऑस्ट्रेलिया के लिए मैथ्यू शॉर्ट और ट्रेविस हेड ने पारी की शुरुआत की। पारी के पांचवें ओवर में हेड ने सैम करन के ओवर में 30 रन बटोरे। इनमें तीन चौके और तीन छक्के शामिल हैं। हेड ने करन के ओवर की तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद पर लगातार तीन छक्के जड़े। पहली, दूसरी और आखिरी गेंद पर तीन चौके आए।
विज्ञापन

Australia beat England by 28 runs in 1st T20I Highlights: Travis Head, Adam Zampa brilliant performance
ट्रेविस हेड - फोटो : Twitter
हेड पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सभी को चौंकाया है। उन्होंने शॉर्ट के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 86 रन की साझेदारी निभाई। हेड 23 गेंद में आठ चौके और चार छक्के की मदद से 59 रन की पारी खेली। वहीं, शॉर्ट ने 26 गेंद पर चार चौके और दो छक्के की मदद से 41 रन की पारी खेली। कप्तान मिचेल मार्श ने दो रन और जोश इंग्लिस ने 27 गेंद में 37 रन बनाए। मार्कस स्टोइनिस 10 रन, कैमरन ग्रीन 13 रन, शॉन एबॉट चार रन और एडम जैम्पा पांच रन बनाकर आउट हुए। वहीं, टिम डेविड और जेवियर बार्टलेट खाता नहीं खोल सके। इंग्लैंड की ओर से लियाम लिविंगस्टोन ने तीन विकेट लिए। वहीं, जोफ्रा आर्चर और साकिब महमूद को दो-दो विकेट मिले। सैम करन और आदिल रशीद को एक-एक विकेट मिला। 

180 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम के लिए सबसे ज्यादा रन लिविंगस्टोन ने बनाए। उन्होंने 27 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 37 रन की पारी खेली। कप्तान सॉल्ट ने 12 गेंद में 20 रन, विल जैक्स ने छह रन, जॉर्डन कॉक्स ने 17 रन, जैकब बेथेल ने दो रन, करन ने 18 रन, जेमी ओवरटन ने 15 रन, जोफ्रा आर्चर ने चार रन, आदिल रशीद ने सात रन और साकिब महमूद ने 12 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए एबॉट ने तीन विकेट लिए। वहीं, हेजलवुड और जैम्पा को दो-दो विकेट मिले। जैम्पा ने चार ओवर में महज 20 रन खर्च किए। इसके अलावा बार्टलेट, ग्रीन और स्टोइनिस को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed