{"_id":"ab534a06d04fee02b4c01c087ce4e4b0","slug":"australia-beat-england-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड को 88 रन से रौंदकर ऑस्ट्रेलिया बढ़ी आगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लैंड को 88 रन से रौंदकर ऑस्ट्रेलिया बढ़ी आगे
मैनचेस्टर/ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2013 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशेज सीरीज में मिली निराशाजनक हार को पीछे छोड़ते हुए ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में इंग्लैंड को 88 रन से रौंदकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली।
विज्ञापन
पहला मैच बारिश से धुल गया था। ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान माइकल क्लार्क के शानदार 105 और जॉर्ज बेली के 67 गेंदों में पांच चौके और चार छक्के की मदद से बनाए गए तेज 82 रन की मदद से सात विकेट पर 315 रन का स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन
जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 44.2 ओवर में 227 रन पर ही सिमट गई। केविन पीटरसन ने 60, इयोन मोर्गन ने 54 और जोस बटलर ने 65 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 75 रन जरूर बनाए लेकिन वह टीम को हार से नहीं बचा सके।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया की ओर से क्लिंट मैके ने तीन और मिचेल जानसन ने दो विकेट लिए। दोनों देशों के बीच तीसरा मैच बुधवार को खेला जाएगा।