{"_id":"178e6319e70cbf33d1e6b4dd9757a75d","slug":"australia-at-a-glance-in-world-cup-hindi-news-sv","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकॉर्ड 5वें खिताब पर कंगारुओं की नजर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रिकॉर्ड 5वें खिताब पर कंगारुओं की नजर
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 13 Mar 2015 05:10 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट इतिहास में सफल टीम माने जाने वाली टीम ऑस्ट्रेलिया हर बार उलटफेर के लिए जानी जाती है। वर्ल्ड कप 2015 में ऑस्ट्रेलिया खिताब के दावेदारों में शामिल है। अब तक चार बार वर्ल्ड कप जीत चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम अन्य सभी देशों से सबसे ऊपर है। इसके बाद दूसरे नंबर पर भारत और वेस्टइंडीज 2-2 बार वर्ल्ड कप जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप का खिताब 1987 में हासिल किया था। यह टूर्नामेंट भारत और पाकिस्तान की संयुक्त मेजबानी में खेला गया था। एलन बॉर्डर की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने कोलकाता के ईडन गार्डन में हुए फाइनल मैच में अपनी चिर-प्रतिद्वंदी टीम इंग्लैंड को 7 रनों से हराया था।
विज्ञापन
इसके बाद 11 सालों के इंतजार के बाद 1999 में इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया फिर दोबारा वर्ल्ड चैंपियन बना। स्टीव वॉ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी थी।
विज्ञापन
इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तान रिकी पोटिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने लगातार दो बार वर्ल्ड कप जीता। 2003 और 2007 में ऑस्ट्रेलिया लगातार वर्ल्ड चैंपियन बनी।
2003 में दक्षिण अफ्रीका में वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुआ। जिसमें रिकी पोटिंग की धुंआधार बल्लेबाजी के बूते ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की।
उसके बाद वर्ल्ड कप 2007 में ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर रिकी पोटिंग की कप्तानी में वर्ल्ड चैंपियन बनी। वेस्टइंडीज में हुए इस महामुकाबले में पोटिंग की कंगारू टीम ने श्रीलंका को फाइनल मुकाबले में मात दी थी।
खास बातें
1970 में पहला वनडे मैच खेला
कप्तान - माइकल क्लार्क
कोच - डेरेन लेहमैन (ऑस्ट्रेलिया)
टीम ऑस्ट्रेलियाः माइकल क्लार्क (कप्तान), जॉर्ज बैली, पैट्रिक क्यूमिनस, झेवियर डोहर्टी, जेम्स फॉकनर, एरोन फिंच, ब्रैड हैडिन (विकेटकीपर), जोस हेजलवुड, मिचेल जॉनसन, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, डेविड वॉर्नर और शेन वॉटसन।