फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia announced team for ODI Series against India Glenn Maxwell and mitchell marsh return in squad

IND vs AUS: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान, मैक्सवेल सहित तीन खिलाड़ियों की वापसी

Thu, 23 Feb 2023 08:30 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 23 Feb 2023 08:30 AM IST
सार

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल मार्श और झाय रिचर्डसन को ऑस्ट्रेलियाई टीम में चुना गया है। ये तीनों खिलाड़ी चोट से वापसी कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
Australia announced team for ODI Series against India Glenn Maxwell and mitchell marsh return in squad
ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान कर दिया गया है। 16 सदस्यीय टीम में कई बड़े खिलाड़ियों की वापसी हुई है, जो चोट की वजह से टीम से बाहर थे। स्पिन ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल भी इस सीरीज में वापसी करेंगे। वह पैर की चोट से जूझ रहे थे। टखने की चोट से जूझ रहे मिशेल मार्श भी टीम में वापस आए हैं। इन दोनों के अलावा झाय रिचर्डसन की भी टीम में वापसी हुई है। वह हैम्सट्रिंग की चोट के चलते टीम से बाहर थे। पैट कमिंस को वनडे टीम की भी कप्तानी सौंपी गई है।
विज्ञापन


डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन जैसे स्टार बल्लेबाज भी इस सीरीज में कंगारू टीम का हिस्सा होंगे। मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने बताया कि इस साल के अंत में भारत में होने वाले आईसीसी वनडे क्रिकेट विश्व कप से पहले यह सीरीज ऑस्ट्रेलिया को अभ्यास करने का अच्छा मौका देगी। बेली ने कहा, "विश्व कप सिर्फ सात महीने दूर है और भारत में होने वाले ये मैच हमारी तैयारियों की दिशा में अहम कदम हैं। ग्लेन, मिशेल और झाय सभी महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं, जो हमें लगता है कि टीम अक्टूबर में टीम का हिस्सा हो सकते हैं।"
विज्ञापन


अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का भी दौरा करने वाली टीम में नाम है, वह लगातार चोट से जूझ रहे हैं और बिना कोई मैच खेले भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं। बेली ने कहा, "जोश के लिए इस सीरीज का हिस्सा बनना बहुत अच्छा होगा, लेकिन हमने इंग्लैंड के महत्वपूर्ण दौरे से पहले जरूरी कदम उठाया है, जिसमें वह एक अहम खिलाड़ी होंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पहला वनडे 17 मार्च को मुंबई में है, दूसरा मैच 19 मार्च को वाइजैग और तीसरा वनडे 22 मार्च को चेन्नई में होगा।

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम
पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशेन, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, झाय रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जैम्पा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed