फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia A squad announced team against Indian cricket team

भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया 'ए' टीम घोषित, इन युवा खिलाड़ियों को मिला मौका

Wed, 30 May 2018 10:14 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 30 May 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
Australia A squad announced team against Indian cricket team

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस साल के आखिर में भारत दौरे में आने वाली ऑस्ट्रेलिया 'ए' टीम का ऐलान कर दिया है। टेस्ट टीम की कमान ऑलराउंडर मिचेल मार्श को सौंपी गई है जबकि ट्रैविस हेड वनडे टीम की अगुवाई करेंगे। मार्श को भविष्य का टेस्ट कप्तान माना जा रहा है। वह 14 सदस्यीय टीम की अगुवाई करेंगे जिसमें एलेक्स केरी, एश्टन एगर, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ट्रेविस हेड, जॉन हॉलैंड, उस्मान ख्वाजा, जोएल पेरिस, मैथ्यू रेनशॉ और क्रिस ट्रेमेन जैसे खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन

यह दौरा ऑस्ट्रेलिया के लिए पाकिस्तान के खिलाफ यूएई में होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज की तैयारियों के मद्देनजर अहम है। ऑस्ट्रेलियाई वनडे टीम ट्राई सीरीज में भी हिस्सा लेगी, जिसमें भारत 'ए' और दक्षिण अफ्रीका 'ए' टीमें भी होंगी। यह सीरीज अगस्त में विजयवाड़ा में खेली जाएगी जबकि इसके बाद सितंबर में चार दिवसीय मैच खेले जाएंगे।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ए टीम (चार दिवसीय मैचों के लिए): मिशेल मार्श (कप्तान), एलेक्स केरी (उप कप्तान), एश्टन एगर, ब्रेंडन डॉगेट, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ट्रेविस हेड, जॉन हॉलैंड, उस्मान खवाजा, माइकल नेसर, जोएल पेरिस, कुर्टिस पैटरसन, मैथ्यू रेनशॉ, मिच स्वेपसन, क्रिस ट्रेमेन।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ए वनडे टीम: ट्रेविस हेड (कप्तान), एलेक्स केरी (उप कप्तान), एश्टन एगर, पीटर हैंड्सकॉम्ब, उस्मान खवाजा, मार्नस लैबसचगेन, माइकल नेसर, मैथ्यू रेनशॉ, झाये रिचर्डसन, डार्सी शॉर्ट, बिली स्टेनलेक, मिच स्वेपसन, क्रिस ट्रेमेन, जैक वाइल्डर्मथ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed