{"_id":"2b7e2b429ce98f937ce14dd99da46771","slug":"australia-a-beat-sa-a-in-opening-match-of-tri-series-hindi-news-sv","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिकोणीय सीरीज: 19 ओवर पहले ही ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
त्रिकोणीय सीरीज: 19 ओवर पहले ही ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराया
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 05 Aug 2015 06:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तान उस्मान ख्वाजा (73) और जो बर्न्स (नाबाद 63) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया-ए ने त्रिकोणीय सीरीज के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका-ए को नौ विकेट से पराजित कर दिया।
विज्ञापन
ख्वाजा ने 82 गेंदों में 9 चौके की मदद से 73 रन बनाए, जबकि बर्न्स ने 91 गेंदों में 63 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 14 रनों की साझेदारी की थी।
19 ओवर शेष रहते मिली इस जीत से ऑस्ट्रेलिया-ए को पांच अंक मिले। दक्षिण अफ्रीका-ए की ओर से रखे गए 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया-ए ने 114 गेंद शेष रहते एक विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया-ए की ओर से नेथन कुल्टर नील ने सबसे अधिक तीन विकेट झटके। दक्षिण अफ्रीका-ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज रीजा हेंड्रिक्स के 43 रनों की बदौलत 48.4 ओवर में 171 रन बनाए। त्रिकोणीय सीरीज में तीसरी टीम भारत-ए है।
विज्ञापन
भारतीय टीम अपना 7 अगस्त को खेलेगी।