AUS vs WI: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम घोषित, सात नए चेहरे; अल्जारी को मिली यह जिम्मेदारी
वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच 17 से 21 जनवरी के बीच एडिलेड में खेला जाएगा। दूसरा मैच 25 से 29 जनवरी के बीच ब्रिस्बेन में खेला जाएगा। यह डे-नाइट टेस्ट मैच होगा। इसके बाद इन दोनों टीम के बीच तीन वनडे और इतने ही टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे।
विस्तार

West Indies Test Squad Named for Tour of Australia🏏🌴
— Windies Cricket (@windiescricket) December 21, 2023
Read More Here ▶️ https://t.co/uQFHyD2WSN pic.twitter.com/d0HISX2RTw
इन सात खिलाड़ियों का पहली बार हुआ चयन
वेस्टइंडीज की टीम में जिन सात नए खिलाड़ियों को लिया गया है, उनमें बल्लेबाज जाचरी मैक्कासी, विकेटकीपर टेविन इमलाच, ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स, केवम हॉज और केविन सिंक्लेयर तथा तेज गेंदबाज अकीम जॉर्डन और शमर जोसेफ शामिल हैं।
टेस्ट टीम इस प्रकार है:
क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), अल्जारी जोसेफ (उप-कप्तान), तेगनारायण चंद्रपॉल, किर्क मैकेंजी, एलिक अथानाजे, केवम हॉज, जस्टिन ग्रीव्स, जोशुआ डासिल्वा, अकीम जॉर्डन, गुडाकेश मोती, केमार रोच, केविन सिंक्लेयर, टेविन इमलाच, शमर जोसेफ, जाचरी मैक्कास्की।