फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs WI Matthew Renshaw earns recall to Test squad Smith to captain ODI against West Indies Morris called up

AUS vs WI: वॉर्नर के संन्यास लेने के बाद टेस्ट में खुली इस खिलाड़ी की किस्मत, वनडे में स्टीव स्मिथ कप्तान

Wed, 10 Jan 2024 11:11 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 10 Jan 2024 11:11 AM IST
सार

इस बात की काफी चर्चा थी कि शेफील्ड शील्ड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बेनक्रॉफ्ट की टीम में वापसी हो सकती है। वह 2018 में बॉल टेम्परिंग विवाद फंसे थे। चयन समिति ने रेनशॉ को तरजीह दी है।

विज्ञापन
AUS vs WI Matthew Renshaw earns recall to Test squad Smith to captain ODI against West Indies Morris called up
स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया है। विस्फोटक ओपनर डेविड वॉर्नर के संन्यास लेने के बाद बाएं हाथ के ओपनर बल्लेबाज मैथ्यू रेनशॉ की टीम में वापसी हुई है। कैमरून बेनक्रॉफ्ट और मार्कस हैरिस को पीछे छोड़कर वह टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। दूसरी ओर, वनडे सीरीज के लिए स्टीव स्मिथ को कप्तान बनाया गया है। पैट कमिंस को वनडे में आराम दिया गया है। वेस्टइंडीज की टीम 17 और 25 जनवरी से एडिलेड और ब्रिसबेन में दो टेस्ट मैच खेलेगी। उसके बाद वनडे सीरीज की शुरुआत दो फरवरी को होगी।
विज्ञापन


इस बात की काफी चर्चा थी कि शेफील्ड शील्ड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बेनक्रॉफ्ट की टीम में वापसी हो सकती है। वह 2018 में बॉल टेम्परिंग विवाद फंसे थे। चयन समिति ने रेनशॉ को तरजीह दी है। वह अलग-अलग क्रमों पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ एक अभ्यास मैच में नाबाद 136 रन बनाए थे। रेनशॉ पिछली बार भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट मैच में खेले थे।
विज्ञापन


स्मिथ कर सकते हैं पहले टेस्ट में ओपनिंग
हालांकि, चयन समिति के अध्यक्ष जॉर्ज बेली द्वारा कैमरून ग्रीन की अंतिम एकादश में वापसी की पुष्टि के बाद संभावना है कि रेनशॉ एडिलेड में रिजर्व बल्लेबाज बने रहेंगे। ग्रीन ऑस्ट्रेलिया की एकादश में कहां फिट होंगे, इसका फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है। इस बात की संभावना है कि वह चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। स्टीव स्मिथ ने हाल ही में वार्नर के बाहर होने के बाद बल्लेबाजी की शुरुआत करने की इच्छा व्यक्त की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम
पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नश लाबुशेन, नाथन लियोन, मिचेल मार्श, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क।

वनडे में लांस मौरिस को मौका
वनडे सीरीज में स्टीव स्मिथ कप्तानी करेंगे। तेज गेंदबाज लांस मौरिस को पहली बार टीम में शामिल किया गया है। वहीं, मार्कस स्टोइनिस को बाहर कर दिया गया है। नवंबर में टीम को विश्व कप खिताब दिलाने वाले पैट कमिंस को मिचेल मार्श के साथ आराम दिया गया है। मार्श ने दक्षिण अफ्रीका में टीम की कप्तानी की थी। मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड को भी मेलबर्न, सिडनी और कैनबरा में होने वाले तीन मैचों में आराम मिला। डेविड वार्नर ने पिछले हफ्ते इस प्रारूप से संन्यास की घोषणा की थी। हालांकि, उन्होंने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने का दरवाजा अभी खुला रखा है।


वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम
स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, एरॉन हार्डी, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिश, मार्नश लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, लांस मौरिस, झाए रिचर्डसन, मैट शॉर्ट, एडम जम्पा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed