फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Aus vs WI Andre Russell hit the longest six of tournament and Gayle took wicket on last ball watch video

Aus vs WI: आंद्रे रसेल ने लगाया इस वर्ल्डकप का सबसे लंबा छक्का तो गेल ने आखिरी गेंद पर लिया विकेट, देखें Video

Sat, 06 Nov 2021 08:27 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 06 Nov 2021 08:27 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल ने टूर्नामेंट का सबसे लंबा छक्का लगाया। वहीं क्रिस गेल ने अपनी आखिरी गेंद पर विकेट लिया। उन्होंने मिशेल मार्स को आउट किया। 
 

विज्ञापन
Aus vs WI Andre Russell hit the longest six of tournament and Gayle took wicket on last ball watch video
क्रिस गेल और मिशेल मार्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वेस्टइंडीज की टीम टी-20 वर्ल्डकप से पहले ही बाहर हो चुकी है और आखिरी मैच में भी उसे हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच आठ विकेट रहते बड़ी आसानी से जीत लिया, लेकिन वेस्टिइंडीज के आंद्रे रसेल ने इस मैच में टूर्नामेंट का सबसे लंबा छक्का लगाया। उनके अलावा क्रिस गेल ने भी अपने ओवर की आखिरी गेंद पर विकेट लिया। इसके बाद उन्होंने बल्लेबाज मिशेल मार्स को गले भी लगाया। यह गेल का आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच भी हो सकता है। हालांकि उन्होंने इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। 
विज्ञापन


इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 20 ओवरो में सात विकेट खोकर 157 रन बनाए। इस दौरान कप्तान पोलार्ड ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए और रसेल ने भी सात गेंदों में 18 रनों की अहम पारी खेली। इस दौरान उन्होंने दो छक्के लगाए। इनमें से एक छक्का 111 मीटर का था। यह टूर्नामेंट का सबसे बड़ा छक्का था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क की गेंद पर यह शानदार शॉट लगाया। 
विज्ञापन


गेल को आखिरी गेंद पर मिला विकेट
क्रिस गेल इस मैच में गेंदबाजी करते हुए भी नजर आए और उन्होंने एक विकेट भी अपने नाम किया। जब ऑस्ट्रेलिया की टीम जीत के करीब पहुंच चुकी थी। उस समय कप्तान पोलार्ड ने गेंद गेल को थमा दी और पहली पांच गेंदों में सात रन खर्च करने के बाद उन्होंने विकेट भी ले लिया। इसके बाद गेल बल्लेबाज मिशेल मार्स के गले भी लगे। 


इस मैच के बाद उन्होंने कैमरे पर हस्ताक्षर किए और सभी खिलाड़ी ब्रावो के साथ-साथ उनके भी गले लगे। इसके बाद यह संभावना लगाई जा रही है कि गेल भी इस मैच के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। हालांकि उन्होंने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed