{"_id":"62bf1cb9b880ae5d174f0a58","slug":"aus-vs-sl-nathan-lyon-broke-kapil-dev-record-made-place-in-top-10-wicket-takers-in-test-know","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AUS vs SL: नाथन लियोन ने तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड, इस मामले में टॉप-10 में बनाई जगह, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUS vs SL: नाथन लियोन ने तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड, इस मामले में टॉप-10 में बनाई जगह, जानें
Fri, 01 Jul 2022 09:41 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 01 Jul 2022 09:41 PM IST
सार
दोनों टीमों के बीच दूसरा और आखिरी टेस्ट आठ जुलाई से गॉल में ही खेला जाएगा। मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में 77 रन बनाने वाले कैमरून ग्रीन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में मेजबान श्रीलंका को 10 विकेट से हरा दिया। पहले टेस्ट में नौ विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन टेस्ट में 436 विकेट लेकर सबसे अधिक विकेट लेने वालों की सूचीं में दसवें नंबर पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
नाथन ने भारत के कपिल देव (434), श्रीलंका के रंगना हेराथ (433) और न्यूजीलैंड के रिचर्ड हेडली को पीछे छोड़ा है। टेस्ट क्रिकेट में 800 सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के नाम दर्ज है। श्रीलंका की दूसरी पारी में लियोन और ट्रेविस हेड ने चार-चार विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम पहली पारी में 212 रन पर सिमट गई थी। ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन सुबह पहली पारी में आठ विकेट पर 313 रन से खेलना शुरू किया। तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो ने पैट कमिंस (26) को अपनी यॉर्कर का शिकार बनाया। फिर उन्होंने इन-स्विंगर से मिशेल स्वेपसन (01) को आउट कर ऑस्ट्रेलियाई पारी 321 रन पर खत्म की।
इस तरह ऑस्ट्रेलिया पहली पारी के आधार 109 रन से आगे था। श्रीलंका की टीम दूसरी पारी में केवल 113 रन ही बना सकी जिससे ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए केवल पांच रन का लक्ष्य मिला और डेविड वॉर्नर ने चार गेंद में मैच खत्म कर दिया। कामचलाऊ ऑफ स्पिनर हेड (4/10)ने 17 गेंद के अंदर चार विकेट झटक लिए।
उन्होंने पिछले 26 टेस्ट मैचों में केवल एक विकेट लिया था। लियोन ने अपनी अच्छी फॉर्म जारी रखते हुए पहली पारी में 90 रन देकर पांच विकेट और दूसरी पारी में 31 रन देकर चार विकेट झटके। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने मैच के बाद कहा कि नाथन ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
दोनों टीमों के बीच दूसरा और आखिरी टेस्ट आठ जुलाई से गॉल में ही खेला जाएगा। मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में 77 रन बनाने वाले कैमरून ग्रीन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।