फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs SL Live Streaming World Cup Australia vs Sri Lanka Playing XI, Captain, Vice-Captain, Players WC 2023

AUS vs SL Preview: जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगे ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका, पिछले दो-दो मैच हार चुकी है दोनों टीमें

Mon, 16 Oct 2023 10:35 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 16 Oct 2023 10:35 AM IST
सार

पांच बार की विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की टीम 10 टीमों की अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। उसका नेट रन रेट -1.846 है। श्रीलंका -1.161 के नेट रन रेट के साथ सातवें स्थान पर है। इन दोनों टीमों ने अभी तक टूर्नामेंट में तीनों विभाग में लचर प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन
AUS vs SL Live Streaming World Cup Australia vs Sri Lanka Playing XI, Captain, Vice-Captain, Players WC 2023
ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने पहले दोनों मैच में हार से आहत ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका वनडे विश्व कप में सोमवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में जब एक-दूसरे का सामना करेंगे तो उनका लक्ष्य एक-दूसरे से बेहतर प्रदर्शन करके जीत की राह पर लौटना होगा। यह दोनों टीम टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत की तलाश में हैं। ऑस्ट्रेलिया को जहां भारत और दक्षिण अफ्रीका से करारी हार का सामना करना पड़ा वहीं श्रीलंका की टीम दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान से हार गई थी।
विज्ञापन

पांच बार की विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की टीम 10 टीमों की अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। उसका नेट रन रेट -1.846 है। श्रीलंका -1.161 के नेट रन रेट के साथ सातवें स्थान पर है। इन दोनों टीमों ने अभी तक टूर्नामेंट में तीनों विभाग में लचर प्रदर्शन किया है। ऑस्ट्रेलिया का खराब क्षेत्ररक्षण वास्तव में हैरान करने वाला है। उसने अभी तक दो मैच में छह कैच टपकाए हैं। यह टूर्नामेंट में अभी तक किसी भी टीम का सबसे खराब प्रदर्शन है।

ICC World Cup: Why Australia skipper Pat Cummins is yet to crack the ODI  code | Cricket-world-cup News - The Indian Express
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीलंका का गेंदबाजी आक्रमण पड़ा कमजोर

उसकी गेंदबाजी में भी वह पैनापन नहीं दिखा जिसके लिए वह जाने जाते हैं। उसके बल्लेबाज भी नहीं चल पाए हैं और आलम यह है कि उसकी टीम अभी तक 200 रन की संख्या पर नहीं कर पाई है। पहले मैच में उसके बल्लेबाज भारतीय स्पिनरों के सामने नहीं चल पाए जबकि दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों ने उनकी बखिया उधेड़ दी थी। खिलाड़ियों के चोटिल होने की समस्या से जूझ रहे श्रीलंका का आक्रमण कमजोर है और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों के लिए लय हासिल करने का यह सुनहरा मौका होगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस मैदान पर एक मैच खेल चुकी है और उसको इसका भी फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने इस सप्ताह के शुरू में कहा था कि वह अपने गेंदबाजों को रोटेट नहीं करेंगे। इसका मतलब है कि वह तेज गेंदबाजी विभाग में कमिंस, जोश हेज़लवुड और मिशेल स्टार्क के साथ उतरेंगे जबकि स्पिन विभाग की जिम्मेदारी एडम जांपा और ग्लेन मैक्सवेल पर होगी। श्रीलंका की टीम भी अभी तक टूर्नामेंट में अपेक्षानुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाई है। उसके बल्लेबाजों ने बेहतर खेल दिखाया है तथा पिछले दोनों मैच में 320 से अधिक का स्कोर बनाया लेकिन गेंदबाजी उसके लिए चिंता का विषय है।

Cricket World Cup 2023 AUS vs SL Playing 11, live match time, streaming

चोटिल दासुन की जगह मेंडिस को कमान

कई प्रमुख गेंदबाजों की अनुपस्थिति में खेल रही श्रीलंका की टीम ने अभी तक दो मैच में 775 रन लुटाए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ एक समय उसकी टीम जीत की तरफ बढ़ रही थी लेकिन 20 वर्षीय मथीशा पथिराना जैसे युवा गेंदबाजों की अनुभवहीनता उसकी राह में रोड़ा बन गई। इससे पाकिस्तान विश्वकप में रिकॉर्ड लक्ष्य हासिल करने में सफल रहा। श्रीलंका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले एक और करारा झटका लगा है। कप्तान दासुन शनाका जांघ की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह कुसल मेंडिस टीम का नेतृत्व करेंगे।

लाइव स्ट्रीमिंग की सारी जानकारी

AUS vs SL Live Streaming World Cup Australia vs Sri Lanka Playing XI, Captain, Vice-Captain, Players WC 2023
कुसल मेंडिस और दासुन शनाका - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका मैच कब, कहां और कितने बजे खेला जाएगा?
ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका मैच सोमवार (16 अक्तूबर) को खेला जाएगा। यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दोपहर दो बजे से खेला जाएगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर डेढ़ बजे होगा।

विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका मैच भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। प्रशंसक स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर अलग-अलग भाषा में मैच का आनंद ले सकते हैं। डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में मैच देख सकेंगे।

विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
यह मैच ऑनलाइन आप डिज्नी + हॉटस्टार एप (Disney+ Hotstar) पर देख सकते हैं। मोबाइल पर आप फ्री में मैच देख सकेंगे। लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर देखने के लिए पैसे देकर सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा। साथ ही विश्व कप से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

AUS vs SL Live Streaming World Cup Australia vs Sri Lanka Playing XI, Captain, Vice-Captain, Players WC 2023
ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका - फोटो : अमर उजाला
श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डिसिल्वा, दुशान हेमंथा/चमिका करुणारत्ने, दुनिथ वेलालगे, महीश तीक्ष्णा, कासुन राजिथा/लाहिरु कुमारा, दिलशान मदुशंका।

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed