फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs SA Test Australia won a Test in two days on home ground after 91 years defeated South Africa

AUS vs SA Test: ऑस्ट्रेलिया 91 साल बाद घरेलू मैदान पर कोई टेस्ट दो दिन में जीता, दक्षिण अफ्रीका को दी शिकस्त

Sun, 18 Dec 2022 02:24 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन Published by: रोहित राज Updated Sun, 18 Dec 2022 02:24 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला मेलबर्न में 26 दिसंबर से खेला जाएगा।

विज्ञापन
AUS vs SA Test Australia won a Test in two days on home ground after 91 years defeated South Africa
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम - फोटो : ICC/Twitter

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले को छह विकेट से अपने नाम कर लिया। उसने ब्रिस्बेन में खेले गए टेस्ट मैच को दूसरे दिन रविवार (18 दिसंबर) को ही जीत लिया। इस जीत के साथ ही कंगारू टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। ऑस्ट्रेलिया ने अपने घरेलू मैदान पर 91 साल के बाद कोई टेस्ट दो दिन में ही जीता है।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उसने पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका को 152 रन पर समेट दिया। जवाब में कंगारू टीम ने पहली पारी में 218 रन बनाए। इस तरह पहली पारी में उसे 66 रन की बढ़त मिली। दक्षिण अफ्रीका की टीम दूसरी पारी में 100 रन भी नहीं बना पाई। वह 37.4 ओवरों में 99 रनों पर सिमट गई। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 34 रनों का लक्ष्य मिला। उसने 7.5 ओवर में चार विकेट पर 35 रन बनाकर मैच को जीत लिया। 
विज्ञापन


10 रन के अंदर गिरे ऑस्ट्रेलिया के दो विकेट
34 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कंगारू टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 10 रन के अंदर उसके दोनों ओपनर बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। उस्मान ख्वाजा 12 गेंद पर दो रन बनाकर कगिसो रबाडा का शिकार बन गए। केशव महाराज ने उनका कैच लिया। रबाडा ने ख्वाजा के बाद डेविड वॉर्नर को भी पवेलियन भेज दिया। वॉर्नर 11 गेंद पर तीन रन बनाकर सरेल इर्वी को कैच थमा बैठे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड भी फेल
स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड भी मैच को समाप्त नहीं कर पाए। दोनों के रबाडा ने वेरेयने के हाथों कैच कराया। स्मिथ ने पांच गेंद पर छह रन बनाए। हेड खाता नहीं खोल सके। मार्नश लाबुशेन और कैमरून ग्रीन ने मैच को समाप्त किया। लाबुशेन पांच रन बनाकर नाबाद रहे। ग्रीन को खाता खोलने की जरूरत नहीं पड़ी।


मैच में लगे सिर्फ दो अर्धशतक
दक्षिण अफ्रीका के लिए दूसरी पारी में जोंडो ने सबसे ज्यादा नाबाद 36 और तेम्बा बावुमा ने 29 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान पैट कमिंस ने पांच विकेट लिए। मिचेल स्टार्क और स्कॉट बोलैंड को दो-दो सफलता मिली। मैच में सिर्फ दो अर्धशतक लगे। अफ्रीकी टीम के लिए वेरेयने ने पहली पारी में 64 और ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड ने पहली पारी में 92 रन बनाए थे। दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला मेलबर्न में 26 दिसंबर से खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed