{"_id":"683056edaf352421b806658e","slug":"aus-vs-sa-srinath-named-match-referee-for-wtc-final-illingworth-gaffaney-to-serve-as-on-field-umpires-2025-05-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AUS vs SA Final: WTC फाइनल में एक्शन में होंगे 2 भारतीय, ऑस्ट्रेलिया-द. अफ्रीका के क्रिकेटरों पर होगी पैनी नजर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUS vs SA Final: WTC फाइनल में एक्शन में होंगे 2 भारतीय, ऑस्ट्रेलिया-द. अफ्रीका के क्रिकेटरों पर होगी पैनी नजर
Fri, 23 May 2025 04:37 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 23 May 2025 04:37 PM IST
सार
आईसीसी इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ और न्यूजीलैंड के क्रिस गाफाने लार्ड्स पर होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल में मैदानी अंपायर होंगे।
विज्ञापन
श्रीनाथ
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीम इंडिया भले ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में नहीं पहुंच पाई हो, लेकिन पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ मैच रैफरी की भूमिका में भारत की मौजूदगी दर्ज कराएंगे। उनके अलावा नितिन मेनन चौथे अंपायर के तौर पर मैच में दिखेंगे। इन दोनों की नजरें फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों पर होंगी और गलती करने पर इनसे बचना आसान नहीं होगा। आईसीसी ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। फाइनल 11 जून से ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा।
विज्ञापन
आईसीसी इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ और न्यूजीलैंड के क्रिस गाफाने लार्ड्स पर होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल में मैदानी अंपायर होंगे। ऑस्ट्रेलिया गत चैंपियन भी है, जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली बार फाइनल में पहुंची है। आईसीसी के कई महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के फाइनल में अंपायरिंग कर चुके इंग्लैंड के रिचर्ड केटलबोरो को टीवी अंपायर नियुक्त किया गया। वह डब्ल्यूटीसी 2021 फाइनल में भी इसी भूमिका में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेनन 2021 में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल में टीवी अंपायर थे, उन्हें इस मुकाबले के लिए चौथा अंपायर बनाया गया है। इलिंगवर्थ तीनों डब्ल्यूटीसी फाइनल में मैदानी अंपायर के तौर पर इतिहास रचेंगे। भारतीय टीम पहले दो डब्ल्यूटीसी चक्र के फाइनल में पहुंची थी लेकिन दोनों दफा क्रमश: न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया की चुनौती पार नहीं कर सकी।
आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने नियुक्त अधिकारियों के अनुभव और योग्यता की सराहना की और उनके प्रदर्शन पर भरोसा व्यक्त किया। आईसीसी की विज्ञप्ति में शाह ने कहा, 'हमें लॉर्ड्स में आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए मैच अधिकारियों की एक अनुभवी टीम की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है जो दुनिया भर में खेले जाने वाले टेस्ट मैचों के प्रतिस्पर्धी दो साल के चक्र का समापन है।'