फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs PAK Test Live Score: Australia vs Pakistan 1st Day 4 Match Scorecard Ball by Ball Updates

AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट चार दिन में जीता, 450 रन चेज करते हुए 89 पर सिमटी पाकिस्तानी टीम

Sun, 17 Dec 2023 02:24 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 17 Dec 2023 02:24 PM IST
सार

AUS vs PAK Test 2023 1st Test Highlights: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 487 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान की पहली पारी 271 रन पर सिमट गई थी। इस तरह ऑस्ट्रेलिया की टीम को 216 रन की बढ़त मिली थी। कंगारुओं ने पाकिस्तान को फॉलोऑन नहीं दिया और खुद ही दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 450 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तानी टीम 89 रन पर सिमट गई।

विज्ञापन
AUS vs PAK Test Live Score: Australia vs Pakistan 1st Day 4 Match Scorecard Ball by Ball Updates
जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में पाकिस्तान को 360 रन से हरा दिया है। रविवार को टेस्ट का चौथा दिन था और कंगारुओं ने चौथे दिन ही पाकिस्तान को समेट दिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पाकिस्तान को 450 रन का लक्ष्य दिया था। हालांकि, इसके बाद जवाब में पाकिस्तानी टीम 89 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 487 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान की पहली पारी 271 रन पर सिमट गई थी। इस तरह ऑस्ट्रेलिया की टीम को 216 रन की बढ़त मिली थी। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी पांच विकेट पर 233 रन बनाकर घोषित कर दी। पहली पारी के आधार पर कंगारुओं के पास 216 रन की बढ़त थी। ऐसे में दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 449 रन की हो गई। कंगारुओं ने पाकिस्तान को फॉलोऑन नहीं दिया और खुद ही दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
विज्ञापन


Pat Cummins celebrates the wicket of Babar Azam, Australia vs Pakistan, 1st Test, Optus Stadium, Perth, 4th day, December 17, 2023
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान की दूसरी पारी
450 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी। अब्दुल्ला शफीक और कप्तान शान मसूद दो-दो रन बनाकर आउट हुए। इमाम उल हक 10 रन, बाबर आजम 14 रन और सऊद शकील 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद तो कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ भी नहीं छू सका। सरफराज अहमद चार रन, सलमान आगा पांच रन, फहीम अशरफ पांच रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं, आमिर जमाल और खुर्रम शहजाद खाता नहीं खोल सके। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड को तीन-तीन विकेट मिले। वहीं, लियोन को दो विकेट मिले। कमिंस ने एक विकेट लिया।

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी
दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। पहली पारी में शतक लगाने वाले वॉर्नर इस पारी में खाता भी नहीं खोल सके। मार्नस लाबुशेन दो रन बनाकर आउट हुए। दोनों को खुर्रम शहजाद ने पवेलियन भेजा। इसके बाद उस्मान ख्वाजा ने स्टीव स्मिथ के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी निभाई। स्मिथ 45 रन बनाकर शहजाद का शिकार बने। ट्रेविस हेड 14 रन बनाकर आमिर जमाल का शिकार बने। इसके बाद उस्मान ख्वाजा और मिचेल मार्श ने पांचवें विकेट के लिए 107 रन की साझेदारी निभाई। कमिंस ख्वाजा के शतक का इंतजार कर रहे थे। ख्वाजा के 90 रन बनाकर आउट होते ही पारी घोषित कर दी। मार्श 63 रन बनाकर नाबाद रहे। शहजाद ने तीन विकेट लिए। वहीं, आमिर जमाल और शाहीन अफरीदी को एक-एक विकेट मिला।

Steven Smith fends off a short ball, Australia vs Pakistan, 1st Test, Optus Stadium, Perth, 3rd day, December 16, 2023

पाकिस्तान की पहली पारी
इससे पहले अनुभवी ऑफ स्पिनर नाथन लियोन (3/66) की फिरकी से ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को पाकिस्तान पर अपना शिकंजा कस लिया था। ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को पहली पारी में 271 रन पर जल्दी समेटने के बावजूद फॉलोऑन नहीं दिया। ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में दो विकेट गंवाकर 84 रन बना लिए थे। तब स्मिथ और ख्वाजा नाबाद लौटे थे। दिन के अंत में शाहीन शाह आफरीदी की गेंद कंधे में लगने के बाद स्मिथ को मैदान पर उपचार भी लेना पड़ा। 

पाकिस्तान की टीम पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया से 216 रन से पीछे रह गई। पाकिस्तान ने तीसरे दिन सुबह दो विकेट पर 132 रन से आगे खेलना शुरू किया। लियोन ने इमाम को एलेक्स कैरी के हाथों स्टंप आउट कराकर उनकी 199 गेंदों पर खेली गई 62 रन की पारी का अंत किया। लियोन ने फिर आमेर जमाल (10) को विकेटकीपर के हाथों स्टंप आउट कराया और ट्रेविस हेड ने 11वें नंबर के बल्लेबाज शाहीन शाह अफरीदी को मिड ऑन पर ख्वाजा के हाथों आसान कैच आउट कराकर पारी खत्म की।

Pat Cummins struck in the first over of Day 3, Australia vs Pakistan, 1st Test, Optus Stadium, Perth, 3rd day, December 16, 2023

पाकिस्तान के लिए इमाम ने सबसे ज्यादा रन बनाए। वहीं, अब्दुल्ला शफीक ने 42 रन की पारी खेली। कप्तान शान मसूद 30 रन बनाकर आउट हुए। बाबर आजम 21 रन, सऊद शकील 28 रन, सरफराज अहमद तीन रन, फहीम अशरफ नौ रन बनाकर आउट हुए। सलमान आगा 28 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए लियोन के अलावा स्टार्क और कमिंस ने दो-दो विकेट लिए। हेजलवुड, मार्श और हेड को एक-एक विकेट मिला।

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डेविड वॉर्नर के शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलियाई टीम मजबूत स्थिति में पहुंची। वॉर्नर ने 164 रन की पारी खेली, जिसमें 16 चौके और चार छक्के शामिल हैं। मिचेल मार्श चौथे टेस्ट के करीब जाकर आउट हो गए। वह 107 गेंद में 15 चौके और एक छक्के की मदद से 90 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके अलावा उस्मान ख्वाजा ने 41 रन, मार्नस लाबुशेन ने 16 रन, स्टीव स्मिथ ने 31 रन और ट्रेविस हेड ने 40 रन की पारी खेली थी।

AUS vs PAK Test Live Score: Australia vs Pakistan 1st Day 4 Match Scorecard Ball by Ball Updates
डेवि़ड वॉर्नर शतक लगाने के बाद - फोटो : सोशल मीडिया
एलेक्स कैरी 34 रन और मिचेल स्टार्क 12 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान की ओर से डेब्यू करने वाले आमिर जमाल ने सबसे ज्यादा छह विकेट लिए। वहीं, एक और डेब्यूटांट खुर्रम शहजाद को दो विकेट मिले। शाहीन अफरीदी और फहीम अशरफ को एक-एक विकेट मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed