{"_id":"620cd2890690ee529b7881cf","slug":"aus-vs-pak-australia-changed-squad-for-pakistan-tour-mark-steketee-replaced-michael-neser","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AUS vs PAK: पाकिस्तान दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में बदलाव, माइकल नेसर की जगह स्टेकेटी को मिला मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUS vs PAK: पाकिस्तान दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में बदलाव, माइकल नेसर की जगह स्टेकेटी को मिला मौका
Wed, 16 Feb 2022 04:01 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 16 Feb 2022 04:01 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया की टीम में तेज गेंदबाज माइकन नेसर की जगह मार्क स्टेकेटी को मौका दिया गया है। नेसर की मांसपेशियों में खिंचाव है और वो पाकिस्तान के खिलाफ पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं।
विज्ञापन
माइकल नेसर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान का दौरा शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टेस्ट टीम में बदलाव किया है। चोटिल माइकल नेसर की जगह मार्क स्टेकेटी को टीम में शामिल किया गया है। नेसर की मांसपेशियों में खिंचाव है और पाकिस्तान का दौरा शुरु होने से पहले उनके ठीक होने की संभावना बेहद कम है। उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज में अपना पहला मैच खेला था। वह घरेलू मैच में अपने राज्य के लिए खेल रहे थे, जब उन्हें यह चोट लगी।
नेसर की जगह ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किए गए स्टेकेटी अनुभवी गेंदबाज हैं। ऑस्ट्रेलिया की शेफील्ड शील्ड में उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया है और मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 29 विकेट अपने नाम किए हैं। उनके साथ ही तेज गेंदबाज ब्रेंडन डॉगेट को रिजर्व खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया है। वहीं झाय रिचर्डसन ने पाकिस्तान का दौरा न करने का फैसला लिया है। अब ऑस्ट्रेलिया के पास छह तेज गेंदबाज हैं, जो पाकिस्तान का दौरा करेंगे।
कमिंस, स्टार्क और हेजलवुड पर होगी जिम्मेदारी
पाकिस्तान दौरे पर कप्तान पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और अनुभवी जोश हेजलवुड के ऊपर तेज गेंदबाजी का जिम्मा रहेगा। इसके साथ ही स्कॉट बोलैंड, मार्क स्टेकेटी और जरूरत पड़ने पर डॉगेट भी मौजूद रहेंगे। 1998 के बाद से ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली बार पाकिस्तान का दौरा कर रही है। इस दौरे में ऑस्ट्रेलिया तीन टेस्ट, तीन वनडे और एक टी-20 मैच खेलेगी। पहला टेस्ट चार मार्च को रावलपिंडी में खेला जाएगा। वहीं दौरे का आखिरी मैच पांच अप्रैल को खेला जाएगा।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया टीम
पैट कमिंस (कप्तान), एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ (उपकप्तान) , मिशेल स्टार्क, मार्क स्टेकेटी, मिशेल स्वेपसन, डेविड वार्नर।
स्टैंडबाय: ब्रेंडन डॉगेट