{"_id":"6998858d2a534f232905a6c4","slug":"aus-vs-oma-highlights-icc-t20-world-cup-australia-vs-oman-today-match-scorecard-result-news-in-hindi-2026-02-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AUS vs OMA: ऑस्ट्रेलिया ने जीत के साथ किया टी20 विश्व कप अभियान का अंत, जांपा के बाद कप्तान मार्श ने दिखाया दम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUS vs OMA: ऑस्ट्रेलिया ने जीत के साथ किया टी20 विश्व कप अभियान का अंत, जांपा के बाद कप्तान मार्श ने दिखाया दम
Fri, 20 Feb 2026 09:32 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकल
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 20 Feb 2026 09:32 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप चरण के अपने आखिरी मैच में गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। कंगारू टीम ने ओमान को नौ विकेट से हराया। ऑस्ट्रेलिया का सफर ग्रुप चरण में थम गया है, लेकिन उसने जीत के साथ टूर्नामेंट से विदा ली।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया टीम
- फोटो : IANS
विस्तार
एडम जांपा और कप्तान मिचेल मार्श के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को हराकर टी20 विश्व कप में अपने अभियान का अंत जीत के साथ किया। ओमान ने ग्रुप बी के आखिरी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 16.2 ओवर में 104 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने मार्श के नाबाद अर्धशतक के दम पर 9.4 ओवर में एक विकेट पर 108 रन बनाकर मैच जीत लिया। ऑस्ट्रेलिया और ओमान की टीम पहले ही विश्व कप से बाहर हो चुकी हैं और दोनों टीमों का यह आखिरी मैच था। इसके साथ ही टी20 विश्व कप का ग्रुप चरण समाप्त हो गया है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया की बड़ी जीत
प्रतिष्ठा के लिए खेल रही आस्ट्रेलियाई टीम ने औपचारिकता के इस मैच में ओमान को सस्ते पर आउट कर दिया। जवाब में कप्तान मिचेल मार्श के 33 गेंद में नाबाद 64 रन और ट्रेविस हेड के 19 गेंद में 32 रन की मदद से आस्ट्रेलिया ने बड़ी जीत दर्ज की। यह 100 रन से अधिक के लक्ष्य का पीछा करते हुए टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे तेजी से दर्ज की गई जीत है। मार्श ने अपनी पारी में सात चौके और चार छक्के लगाए। वहीं हेड ने छह चौके लगाए। दोनों ने 93 रन की साझेदारी की।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया और पहली ही गेंद पर बार्टलेट ने आमिर कलीम का विकेट ले लिया। अगली चार गेंदों पर रन नहीं बने जिसके बाद करण सोनावले ने मिडआन पर चौका लगाकर ओमान का खाता खोला। आखिरी गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल ने स्लिप में करण का कैच टपकाया। ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह ने अगले ओवर में मार्कस स्टोइनिस को चौका लगाया और बार्टलेट को भी इसके बाद चौका जड़ा।
जम्पा ने झटके चार विकेट
करण ने नाथन एलिस का स्वागत चौके के साथ किया। एलिस ने हालांकि अगली ही गेंद पर सफलता हासिल की और कट शॉट खेलने के प्रयास में करण विकेट गंवा बैठे। जतिंदर ने कवर प्वाइंट के बीच से बार्टलेट को चौका जड़ा लेकिन अगली शानदार गेंद पर चकमा खा गए और फुटवर्क का इस्तेमाल किए बिना विकेट गंवा बैठे। ओमान ने पांच ओवर में 39 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। हम्माद मिर्जा ने कैमरन ग्रीन को प्वाइंट के ऊपर से चौका लगाया जिससे पावरप्ले के आखिर में ओमान का स्कोर तीन विकेट पर 47 रन था। बार्टलेट को मिर्जा और वसीम अली ने चौके लगाए जिसके बाद अनुभवी लेग स्पिनर जम्पा को गेंद सौंपी गई। उन्होंने पहले ही ओवर में मिर्जा का विकेट चटकाया । मैक्सवेल ने इसके बाद कैच छोड़ने की गलती की भरपाई करते हुए दो विकेट लिए। जम्पा ने 21 रन देकर चार विकेट लिए, जबकि जेवियर बार्टलेट और ग्लेन मैक्सवेल को दो दो विकेट मिले।