फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   aus vs nz icc t20 world cup 2021 final australia win records against new zealand

AUS vs NZ: टी 20 वर्ल्डकप में न्यूजीलैंड से कभी नहीं जीती है ऑस्ट्रेलियाई टीम, जानिए फाइनल में किसका पलड़ा भारी

Sat, 13 Nov 2021 09:42 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 13 Nov 2021 09:42 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में जीत दर्ज कर पिछली हार का बदला लेना चाहेगी। इससे पहले टी-20 वर्ल्डकप में दोनों टीमें एक बार भिड़ी हैं। इस मैच में न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था। 
 

विज्ञापन
aus vs nz icc t20 world cup 2021 final australia win records against new zealand
फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड से 2016 की हार का बदला लेना चाहेगा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी-20 वर्ल्डकप 2021 का फाइनल मैच न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। इस मैच में न्यूजीलैंड का पलडा भारी माना जा रहा है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की टीम को कमजोर नहीं आंका जा सकता। पाकिस्तान के खिलाफ भी ऑस्ट्रेलिया को कमतर आंका गया था, लेकिन मैथ्यू वेड ने सिर्फ तीन गेंदों में ही मैच पलट दिया। फाइनल मैच में भी ऑस्ट्रेलिया कुछ ऐसा ही प्रदर्शन करना चाहेगी। टी-20 वर्ल्डकप में इन दोनों टीमों के बीच सिर्फ एक मैच हुआ है और उसमें न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया इस हार का बदला लेकर हिसाब बराबर करना चाहेगी। 
विज्ञापन


टी-20 के रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच 14 मैच खेले गए हैं और ऑस्ट्रेलिया ने इनमें से नौ मैच अपने नाम किए हैं। वहीं चार बार न्यूजीलैंड की टीम ने जीत हासिल की है। हालांकि न्यूजीलैंड के लिए राहत की बात यह है कि 2021 में उसका प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है। उसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच में से तीन मैचों में जीत हासिल की है। वहीं एशियन पिचों में इन दोनों टीमों के बीच एक ही मैच हुआ है और इसमें न्यूजीलैंड ने जीत हासिल की थी। 
विज्ञापन


क्या है रिकॉर्ड
टी-20 वर्ल्डकप में इन दोनों टीमों का एकमात्र मैच 2016 के वर्ल्डकप में धर्मशाला के मैदान पर हुआ था। इस मैच में न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को आठ रनों से हराया था। सैंटनर और सोढ़ी की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को खासा परेशान किया था। इस बार भी ये दोनों कंगारू बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईश सोढ़ी सबसे बड़ा खतरा
दुबई के बड़े मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ा खतरा ईश सोढ़ी होंगे। उन्होंने यूएई के मैदानों पर बहुत अच्छी गेंदबाजी की है और विपक्षी बल्लेबाजों को खासा परेशान किया है। सेमीफाइनल मैच में भी ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने लेग स्पिनर शादाब खान के खिलाफ संघर्ष किया था और उन्होंने चार विकेट झटके थे। सोढ़ी भी फाइनल मैच में कंगारू बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर गेम चेंजर बन सकते हैं। 


भारत में बेहतर प्रदर्शन करना लक्ष्य : लियोन
ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन ने कहा कि उनका दीर्घकालिक लक्ष्य भारत में टेस्ट शृंखला जीत में ‘बड़ी भूमिका’ निभाना है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लगातार दो टेस्ट शृंखला (2018-19 और 2020-21) सहित पिछली तीन शृंखलाओं में जीत दर्ज की है। पिछली बार 2017 में भारत का दौरा किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed