गुलाबी रंग में रंगा सिडनी का पूरा स्टेडियम, दुनिया छोड़ चुकीं मैक्ग्रा की पत्नी से है खास कनेक्शन
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेला जा रहा मैच पिंक टेस्ट के नाम से भी मशहूर है। साल के शुरुआत में होने वाला पहला टेस्ट मैच हर साल गुलाबी रंग में रंगा होता है। शनिवार को भी मैच के तीसरे दिन पूरा स्टेडियम और खिलाड़ी गुलाबी रंग में रंगे नजर आए।
दरअसल पिछले दस वर्षों से ऑस्ट्रेलिया मैकग्रा फाउंडेशन के लिए धन जुटाने के उद्देश्य से नए साल के शुरू में गुलाबी टेस्ट मैच का आयोजन कर रहा है। यह फाउंडेशन स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने और मदद करने से जुड़ा है।
वर्चुअल पिंक सीट्स कैंपेन
इस साल भी मैच से ठीक दो दिन पहले मैक्ग्रा फाउंडेशन ने ब्रेस्ट केयर नर्सेज के लिए 10 लाख डॉलर का फंड जुटाने के उद्देश्य से 'वर्चुअल पिंक सीट्स कैंपेन लॉन्च किया था। वहीं, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान में कहा था कि वर्चुअल पिंक सीट के जरिए किसी भी देश में बैठा व्यक्ति इस टेस्ट से जुड़ सकेगा। इसके लिए दर्शकों को पिंक सीट खरीदने होंगे। गौरतलब है कि सिडनी टेस्ट के लिए प्रति दिन 25 फीसदी दर्शकों को स्टेडियम में जाने की अनुमति दी गई है। ऐसे में 38 हजार दर्शकों की क्षमता वाले एससीजी में केवल 9500 दर्शकों ही को प्रवेश मिलेगी।
ऐसे में पिंक टेस्ट में वर्चुअल माध्यम से सीटों को बुक कर फंड जुटाने की कोशिश वाली यह मुहीम भी रंग लाई, जब मैक्ग्रा फाउंडेशन ने दिन के खेल के बाद ट्वीट कर बताया कि एक लाख से अधिक वर्चुअल पिंक सीट्स बुक हो गई हैं जिससे 22 लाख डॉलर रुपये जुटाए गए हैं।
You've blown us away!
— Mcgrathfdn (@McGrathFdn) January 9, 2021
We've officially sold 111,284 virtual Pink Seats and we are completely overwhelmed by the support we've received so far. Jane McGrath Day is always full of passion, hope and incredible cricket, and today was no exception. Thank you! #PinkTest pic.twitter.com/8ws9QFsLLQ
क्या और क्यों होता है पिंक टेस्ट
पिंक टेस्ट मैच के तीसरे दिन को 'जेन मैक्ग्रा डे' के नाम से जाना जाता है। इसे सपोर्ट करने के लिए फैंस उस दिन गुलाबी रंग के कपड़े पहनते हैं। इससे सिडनी क्रिकेट ग्राउंड गुलाबी रंग का दिखाई देता है। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह यह है कि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्ग्रा की पत्नी जेन मैक्ग्रा की मौत स्तन कैंसर की वजह से हुई थी। इसीलिए टेस्ट मैच से जुटाई गई राशि को ग्लेन मैक्ग्रा फाउंडेशन को दिया जाता है।
Another wonderful Jane McGrath Day of the #PinkTest.
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 9, 2021
Still time to donate to the @McGrathFdn - head to https://t.co/x1xkPZLrdF #AUSvIND pic.twitter.com/sScJoOuPvl