तुम्हारे पिता को तुम पर गर्व होगा, सिराज के सजदे में झुका विश्व क्रिकेट
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन में खेला जा रहा चौथा टेस्ट मैच मोहम्मद सिराज की धारधार गेंदबाजी की वजह से अब और रोमांचक हो गया है। प्रमुख गेंदबाजों की गैरमौजूदगी में सिराज ने ना सिर्फ टीम के गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व किया बल्कि दूसरी पारी में पांच विकेट चटकाकर ऑस्ट्रेलिया को 294 रन पर समेटने में सफल रहे। 26 वर्षीय गेंदबाज के लिए सब कुछ इतना आसान नहीं रहा क्योंकि पहले उन्होंने दौरे के दौरान ही अपने पिता को खोया, फिर डेब्यू मैच में नस्लभेदी टिप्पणियों का सामना किया। इन सबके बावजूद वह अपने लक्ष्य से नहीं हिले और दमदार खेल दिखाया।
अपनी डेब्यू सीरीज में तीन मैचों में 13 विकेट लेने वाले सिराज की हर तरफ वाहवाही हो रही है। उनके शानदार प्रदर्शन और खेल की हर कोई सराहना कर रहा है। ब्रिस्बेन में बेहतरीन गेंदबाजी के बाद पूर्व क्रिकेटरों समेत कई लोगों ने उनकी तारीफ की और अपने अंदाज में प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
बच्चा बड़ा हो गया
टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, 'इस दौरे पर एक बच्चा बड़ा हो गया।. अपनी पहली ही टेस्ट सीरीज में गेंदबाजी की कमान मिली और उसने शानदार तरीके से इसका नेतृत्व किया। जिस तरह से युवाओं ने इस दौरे पर भारत के लिए प्रदर्शन किया है वो कई वर्षों तक याद रखा जाएगा। अगर ट्रॉफी उन्होंने अपने पास बरकरार रखी तो और बेहतरीन होगा।'
The boy has become a man on this tour. Siraj, Leader of the attack in his first Test series and he has led from.the front. The way newcomers have performed for India on this tour will be etched in memories for a long long time. Will be fitting if they retain the trophy. pic.twitter.com/8bRvMI1iwR
— Virender Sehwag (@virendersehwag) January 18, 2021
पांच विकेट लेने के बाद सिराज टीम का नेतृत्व करते हुए पवेलियन गए, जहां टीम प्रबंधन और बुमराह समेत पूरी टीम ने उनके लिए तालियां बजाई और उनका स्वागत किया।
A standing ovation as Mohammed Siraj picks up his maiden 5-wicket haul.#AUSvIND #TeamIndia pic.twitter.com/e0IaVJ3uA8
— BCCI (@BCCI) January 18, 2021
टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने लिखा, 'शाबाश सिराज! तुम्हारे पिता को तुम पर गर्व होगा। तुम्हारी सफलता विकेटों से परे है। यह पांच विकेट हॉल एक यादगार पल है। अब सब हमारे बल्लेबाजों पर है! मैं एक रोमांचक चेज के लिए उत्साहित हूं।'
Well done Siraj! Your father would be so proud of you. Your success is beyond wickets. This 5 wicket haul is a memorable effort. Now, its up to our batsmen! I am excited for a great chase. #INDvsAUSTest #brisbanetest
— R P Singh रुद्र प्रताप सिंह (@rpsingh) January 18, 2021
पूर्व क्रिकेटर और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने लिखा, 'पिता को खोया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में रुकने का फैसला किया। नस्लीय टिप्पणियों का सामना किया लेकिन उससे खुद को प्रभावित नहीं होने दिया। अपने तीसरे ही टेस्ट में गेंदबाज का आक्रमण का नेतृत्व किया और पांच विकेट झटक लिए. सिराज तुम्हारे लिए प्यार और सम्मान।'
Lost his father. But chose to stay in Australia.
— Aakash Chopra (@cricketaakash) January 18, 2021
Got racially abused....but didn’t let that affect him.
Became the leader of the attack in only his third Test. And he’s taken a five-for. Love and respect for you Siraj. 👏👏 #AusvInd
पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट को महत्वपूर्ण बताते हुए लिखा, 'प्रथम श्रेणी क्रिकेट में मेहनत करना अहम है और यह सिराज और शार्दुल दोनों के प्रदर्शन में दिखा। आप टेस्ट मैचों में लगातार स्पेल कर सकते हैं अगर आपने घरेलू क्रिकेट में ऐसा किया है. तुम दोनों को बधाई।'
Having to toil in first class cricket is so important. It shows in both, #siraj and #Shardulthakur performance. You could bowl spells after spells in test matches if you have done that regularly in domestic cricket. Well done to both of them!
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) January 18, 2021
पिता के संघर्ष को लोगों ने याद किया
#Siraj
— ︎Annabelle (@Yes_I_Annabelle) January 18, 2021
Son's success Father's struggle
You know you don't pic.twitter.com/zSONaWc8Vg
Leading Wicket Taker for India in this series - Mohammed Siraj
— Sabarish Sundaram (@VSabarish_22) January 18, 2021
Only bowler to take 5-fer for india in this series - Mohammed Siraj.#Siraj #AUSvsIND pic.twitter.com/ISFDHzlCbR
The desire
— King kohli⚔️ (@KingkohliEra) January 18, 2021
The sacrifice
The emotion
The reward 5/73 #siraj pic.twitter.com/lrjZI2AnzL
#Siraj
— Shivani (@meme_ki_diwani) January 18, 2021
5 wkts haul for Siraj🔥 pic.twitter.com/vTVakVReVb