{"_id":"5fe8a7c843a5e25c4e1061f9","slug":"aus-vs-ind-rishabh-pant-create-history-a-single-indian-to-joins-viv-richards-in-unique-list-with-mcg-knock","type":"story","status":"publish","title_hn":"AUSvsIND: ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में यह कमाल करने वाले इकलौते भारतीय","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUSvsIND: ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में यह कमाल करने वाले इकलौते भारतीय
Sun, 27 Dec 2020 08:57 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 27 Dec 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
ऋषभ पंत
- फोटो : ट्विटर @BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया में अपना पांचवा टेस्ट खेल रहे टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इतिहास रच दिया। दरअसल, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट में पंत ने वो कमाल कर दिखाया है, जो आज तक किसी भी भारतीय खिलाड़ी से नहीं हो सका था।
विज्ञापन
दरअसल, पंत ने बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारत की पहली पारी में 40 गेंदों में 29 रन बनाए और कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ पांचवें विकेट के लिए 57 रनों की अहम साझेदारी की। इस 29 रन के साथ ही वह एक खास क्लब में शामिल हो गए।
विज्ञापन
पंत ने ऑस्ट्रेलिया में पिछली आठ पारियों में लगातार 25 या उससे अधिक का स्कोर बनाया। यह कमाल करने वाले पंत इकलौते खिलाड़ी हैं। टेस्ट क्रिकेट में इससे पहले कोई भी भारतीय बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई धरती पर यह कमाल नहीं किया था।
विज्ञापन
पंत ने ऑस्ट्रेलिया में पिछले आठ पारियों में क्रमश: 25, 28, 36, 30, 39, 33, 159* और 29 रन बनाए हैं। इसके साथ ही वॉली हेमंड, विवियन रिचर्ड्स और रुसी सुरती के रिकॉर्ड की भी बराबरी की।