फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सबसे आगे निकले विकेटकीपर ऋषभ पंत, धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा, किरमानी-मोरे को भी पछाड़ा

Tue, 19 Jan 2021 10:12 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 19 Jan 2021 10:12 AM IST
विज्ञापन
AUS vs IND Rishabh Pant became Fastest Indian wicketkeeper to complete 1000 runs in test cricket
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर @BCCI

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपनी उपलब्धियों की सूची में एक और रिकॉर्ड जोड़ लिया है। अपनी बेखौफ बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले पंत ने ब्रिस्बेन टेस्ट की चौथी पारी के 58.3 ओवर में दो रन लेते हुए टेस्ट क्रिकेट में अपने हजार रन पूरे किए। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। 

AUS vs IND Rishabh Pant became Fastest Indian wicketkeeper to complete 1000 runs in test cricket
लॉर्ड्स टेस्ट में महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ट्विटर

पंत अब सबसे कम (27) पारियों में हजार रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। उनके बाद महेंद्र सिंह धोनी (32), फारुख इंजीनियर (36) और फिर ऋधिमान साहा (37) का नंबर आता है। 


सबसे तेज 1000 टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर
 
बल्लेबाज पारी
ऋषभ पंत  27*
एम एस धोनी 32
फारूख इंजीनियर 36
ऋद्धिमान साहा 37
नयन मोंगिया 39
सैयद किरमानी 45
किरण मोरे 50
AUS vs IND Rishabh Pant became Fastest Indian wicketkeeper to complete 1000 runs in test cricket
क्विंटन डिकॉक - फोटो : सोशल मीडिया

ओवरऑल की बात करें तो सबसे तेज 1000 टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर क्विंटन डीकॉक के नाम पर दर्ज है। उन्होंने वह उपलब्धि मात्र 21 पारियों में ही हासिल कर ली थी। इस मामले में भारत का कोई भी विकेटकीपर शीर्ष पांच में भी शामिल नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
AUS vs IND Rishabh Pant became Fastest Indian wicketkeeper to complete 1000 runs in test cricket
ऋषभ पंत और पुजारा - फोटो : twitter@ICC

उधर बात करें ऋषभ पंत की तो विदेशी सरजमीं पर उनका रिकॉर्ड बेहतरीन है। वह 2018 में इंग्लैंड में दो शतक और ऑस्ट्रेलिया में एक शतक लगा चुके हैं। मौजूदा सीरीज में भी वह महज तीन रन से शतक से चूके थे। सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में 118 गेंदों में ताबड़तोड़ 97 रन बनाने वाला यह खब्बू बल्लेबाज अगर कुछ देर और क्रीज पर टिक जाता तो ड्रॉ पर छूटा तीसरा टेस्ट भारत की मुट्ठी में होता।

विज्ञापन
AUS vs IND Rishabh Pant became Fastest Indian wicketkeeper to complete 1000 runs in test cricket
ऋषभ पंत - फोटो : social media

पंत के पास बतौर भारतीय विकेटकीपर एक और शानदार रिकॉर्ड दर्ज है और इस मामले में भी वे धोनी से आगे हैं। पंत टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50 शिकार करने वाले भारतीय विकेटकीपर हैं। उन्होंने यह कारनामा 11वें टेस्ट की 22वीं पारी में किया था।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed