भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी अब निर्णायक दौर में पहुंच चुकी है। सिडनी टेस्ट ड्रॉ होने के बाद अब दोनों ही टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं और आखिरी मुकाबला जीतकर सीरीज फतह करना चाहेंगी। हालांकि कल से ब्रिस्बेन में होने वाले सीरीज के चौथे और आखिरी टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम अपने प्लेइंग इलेवन को लेकर कश्मकश में है। खिलाड़ियों की चोट और गैरमौजूदगी की वजह से टीम प्रबंधन के पास अंतिम एकादश चुनने की सबसे बड़ी चुनौती है।
चोट से जूझ रही टीम इंडिया के पास सीमित विकल्प, ब्रिस्बेन में ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 14 Jan 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन