फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs ENG Test Live Streaming know when and where to watch third test match

AUS vs ENG Test Live Streaming: एशेज सीरीज के तीसरे मैच में इंग्लैंड को वापसी की उम्मीद, कब, कहां और कैसे देखें मैच की LIVE स्ट्रीमिंग

Sat, 25 Dec 2021 10:04 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 25 Dec 2021 10:04 AM IST
सार

एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम वापसी के इरादे से उतरेगी। सीरीज के शुरुआती दो मैच हारने के बाद अब इंग्लैंड के लिए यह मैच जीतना बहुत जरूरी हो चुका है। 
 

विज्ञापन
AUS vs ENG Test Live Streaming know when and where to watch third test match
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलियाई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही एशेज टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच रविवार से मेलबर्न के मैदान पर खेला जाएगा। इस सीरीज के शुरुआती दोनों मैच हारकर इंग्लैंड की टीम 2-0 से पीछे चल रही है और बॉक्सिंग डे टेस्ट में वापसी करना चाहेगी। एशेज सीरीज के मुकाबले हमेशा से काफी रोमांचक रहे हैं और बॉक्सिंग डे टेस्ट का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट की सारी जानकारी।
विज्ञापन


कब खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच मुकाबला?
एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच रविवार यानी 26 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच खेला जाएगा।

कहां होगी ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट की भिड़ंत?
यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

कितने बजे होगा मैच?
मैच के लिए टॉस भारतीय समयानुसार सुबह 4:30 बजे होगा और पहली गेंद 5 बजे डाली जाएगी।

कहां देख सकते हैं लाइव मैच?
ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच होने वाले इस मुकाबले को सोनी नेटवर्क के चैनल्स पर देख सकते हैं। यह मैच हिंदी और अंग्रेजी के अलावा तमिल और तेलगू में भी देखा जा सकता है। 
विज्ञापन


कहां देखें ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?
मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सब्सक्रिप्शन के साथ सोनी लिव एप पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच के अपडेट्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI

ऑस्ट्रेलिया की टीम: पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वार्नर, मार्कस हैरिस, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी, मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन और स्कॉट बोलैंड। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड की टीम: जो रूट (कप्तान), हसीब हमीद, जैक क्रॉली, डेविड मलान, बेन स्टोक्स, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, मार्क वुड, ओली रोबिन्सन, जैक लीच, जेम्स एंडरसन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed