फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs ENG Records: England Bowled Out Under 200 Both Innings for 73rd Time; Steve Smith Equals Greg Chappell

AUS vs ENG: इंग्लैंड ने 73वीं बार एक टेस्ट की दोनों पारियों में 200 से कम रन बनाए; पहली बार ओपनिंग करने आए हेड

Sat, 22 Nov 2025 01:19 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 22 Nov 2025 01:19 PM IST
सार

इंग्लैंड की टीम अपनी दोनों पारियों में 200 रन से कम बनाए और ये इतिहास का 73वां मौका है जब इंग्लैंड टेस्ट मैच की दोनों पारियों में इतने कम स्कोर पर ऑलआउट हुआ है। 

विज्ञापन
AUS vs ENG Records: England Bowled Out Under 200 Both Innings for 73rd Time; Steve Smith Equals Greg Chappell
ट्रेविस हेड और बेन स्टोक्स - फोटो : ANI

विस्तार

पर्थ में खेला जा रहा एशेज टेस्ट रोमांचक स्थिति में पहुंच चुका है। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 205 रन का लक्ष्य रखा है। कंगारू के लिए यह चुनौती मुश्किल इसलिए है, क्योंकि अब तक इस टेस्ट में कोई भी टीम 200 रन का कुल आंकड़ा नहीं छू सकी है। इंग्लैंड की टीम दोनों पारियों में 200 रन से कम पर सिमट गई, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 132 रन बनाए थे। मुश्किल पिच पर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया, दोनों टीमों के बल्लेबाज जूझते नजर आए।
विज्ञापन

इंग्लैंड टीम की फ्लॉप बैटिंग
इंग्लैंड की टीम अपनी दोनों पारियों में 200 रन से कम बनाए और ये इतिहास का 73वां मौका है जब इंग्लैंड टेस्ट मैच की दोनों पारियों में इतने कम स्कोर पर ऑलआउट हुआ है। पिछले 72 मौकों में से सिर्फ छह बार इंग्लैंड ने मैच जीता है और उनमें से पांच जीतें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आई थीं। पिछले 100 वर्षों में केवल एक बार ऐसा हुआ था कि इंग्लैंड दो बार 200 के अंदर आउट होकर भी मैच जीत सका। ऐसा 1997, में द ओवल में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे कम गेंदों में मैच खत्म करने का रिकॉर्ड भी बना
इंग्लैंड ने इस मैच में दोनों पारियों को मिलाकर कुल 405 गेंदों का सामना किया, जो उनके टेस्ट इतिहास में तीसरा सबसे कम है।

किसी एक टेस्ट की दोनों पारियों को मिलाकर
इंग्लैंड ने कब-कब सबसे कम गेंदें खेलीं
गेंदें खिलाफ स्थान साल
325 ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न 1904
388 ऑस्ट्रेलिया लॉर्ड्स 1888
405 ऑस्ट्रेलिया पर्थ 2025*
408 ऑस्ट्रेलिया सिडनी 1895
446 वेस्टइंडीज एजबेस्टन 1995
विज्ञापन

स्मिथ ने चैपल की बराबरी की
मैच में स्टीव स्मिथ ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह ग्रेग चैपल की बराबरी करते हुए किसी एक विपक्षी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा कैच (61) पकड़ने वाले खिलाड़ी बन गए।

किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा कैच
खिलाड़ी कैच विपक्षी
स्टीव स्मिथ 61 इंग्लैंड
ग्रेग चैपल 61 इंग्लैंड
एलन बॉर्डर 57 इंग्लैंड
इयान बॉथम 57 ऑस्ट्रेलिया
राहुल द्रविड़ 47 ऑस्ट्रेलिया

ट्रेविस हेड ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया में ओपनिंग की
इस मैच में एक अहम बात यह रही कि ट्रेविस हेड ओवरऑल टेस्ट में 10वीं बार और ऑस्ट्रेलिया में यानी अपने देश में पहली बार ओपनिंग के लिए आए। ऐसा ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में हुआ, जब वह जेक वेदराल्ड के साथ ओपनिंग करने पहुंचे। पहली बार उन्होंने यह भूमिका ऑस्ट्रेलियाई धरती पर निभाई है। इससे पहले उनकी सभी नौ ओपनिंग उपमहाद्वीप में आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed