फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs ENG Pink Ball Test Nasser Hussain on Rory Burns and Haseeb Hameed said both players have not learned anything

AUS vs ENG Pink Ball Test: नासिर हुसैन ने रोरी बर्न्स और हसीब हमीद को सुनाई खरी-खरी, कहा, दोनों खिलाड़ियों ने कुछ नहीं सीखा

Sat, 18 Dec 2021 11:36 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 18 Dec 2021 11:36 AM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेले जा रहे डे/नाइट टेस्ट मैच में इंग्लैंड की शुरुआत काफी खऱाब रही। दोनों सलामी बल्लेबाज 12 रनोें पर पवेलियन लौट गए थे। हसीब हमीद और रोरी बर्न्स के फ्लॉप शो को देखते हुए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने खऱी-खोटी सुनाई है। 

विज्ञापन
AUS vs ENG Pink Ball Test Nasser Hussain on Rory Burns and Haseeb Hameed said both players have not learned anything
हसीब हमीद और रोरी बर्न्स (फाइल फोटो) - फोटो : ICC@twitter

विस्तार

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले जा रहे एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट में इंग्लिश टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। दूसरे दिन का खेल जब समाप्त हूआ तो इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में दो विकेट पर 17 रन बनाए थे। इस मुकाबले में पारी का आगाज करने उतरे इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज हसीब हमीद और रोरी बर्न्स ने काफी निराश किया। जहां हसीब 6 रन बनाकर आउट हुए वही, बर्न्स सिर्फ चार रन बना पाए। इंग्लैंड को विकेट जल्दी-जल्दी गिर जाने से टीम दबाव में आ गई। पिछले कुछ मुकाबलों अगर देखा जाए तो बर्न्स और हमीद की जोड़ी सस्ते में आउट होती रही है। इन दोनों खिला़ड़ियों के एक बार फिर जल्दी से आउट होने जाने पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने आलोचना की है।

विज्ञापन


नासिर ने सुनाई खरी-खरी

एडिलेड डे/नाइट टेस्ट में दोनों खिलाड़ियों के जल्दी आउट होने के बाद नासिर हुसैन ने कहा कि जिस तरह से दोनों खिलाड़ी आउट हुए उसे देख कर लग रहा है इन दोनों ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों से कुछ नहीं सीखा है। नासिर ने डेली मेल के अपने कॉलम में लिखा, क्रिकेट में ओपनिंग करना सबसे मुश्किल काम होता है, लेकिन बर्न्स और हसीब ने ऑस्ट्रेलिाई बल्लेबाजों को देखकर कुछ भी नहीं सीखा। उन्होंने आगे लिखा जिस तरह से मार्नस लाबुशेन, डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ ने एक-एक रन के लिए संघर्ष किया वह तारीफ के योग्य है। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 473 रन

एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 473 रन बनाकर घोषित की। कंगारू टीम की तरफ से मार्नस लाबुशेन ने 103 रन बनाए। उनके अलावा डेविड वार्नर 95, स्टीव स्मिथ 93 और एलेक्स कैरी ने 51 रनों की पारी खेली। वहीं, इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में खबर लिखे जाने तक दो विकेट पर 139 रन बना लिए हैं। इंग्लिश बल्लेबाज डेविड मलान 68 और कप्तान जो रूट 57 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed