{"_id":"61bb172cb8d65a177c226980","slug":"aus-vs-eng-pink-ball-test-marnus-labuschagne-starts-praising-himself-in-adelaide-test-watch-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"AUS vs ENG Pink Ball Test: एडिलेड टेस्ट में खुद की तारीफ करने लगे मार्नस लाबुशेन, देखें वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUS vs ENG Pink Ball Test: एडिलेड टेस्ट में खुद की तारीफ करने लगे मार्नस लाबुशेन, देखें वीडियो
Thu, 16 Dec 2021 04:08 PM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Thu, 16 Dec 2021 04:08 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एडिलेड में खेले जा रहे डे नाइट टेस्ट में कंगारू बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन खुद अपनी तारीफ करते देखे गए। उन्होंने अब तक इस मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की है।
विज्ञापन
मार्नस लाबुशेन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
एशेज सीरीज के तहत ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड में खेला जा रहा है। इस डे/नाइट मुकाबले में कंगारू बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने अब तक कमाल की बल्लेबाजी की है। वह मार्कस हैरिस के आउट होने के बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे। उन्होंने डेविड वार्नर के साथ शतकीय साझेदारी कर टीम को शुरुआती झटके से उबारा। अपनी पारी के दौरान मार्नस इंग्लिश गेंदबाजों को छकाते नजर आए। लाबुशेन ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने बहुत कम समय में टेस्ट क्रिकेट में अलग मुकाम हासिल किया है। वह एडिलेड में अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान खुद की तारीफ करते नजर आए। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने शेयर किया वीडियो
क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में लाबुशेन खुद की तारीफ करते दिख रहे हैं। टेस्ट मैच को दौरान ओवर फेंकने आए बेन स्टोक्स की एक बाउंसर गेंद को उन्होंने डक किया। जिसके बाद वह वेल प्लेड मार्न कहते नजर आए।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
अर्धशतक पूरा कर नाबाद हैं लाबुशेन
इंग्लैंड के खिलाफ एडीलेड में खेले जा रहे डे/नाइट टेस्ट में मार्नस लाबुशेन ने अब बेहतरीन बल्लेबाजी की है। खबर लिखे जाने तक वह 85 रन बनाकर नाबाद और धीरे-धीरे अपने शतक की तरफ अग्रसर हो रहे हैं। लाबुशेन ऐसे वक्त बल्लेबाजी करने आए थे जब ऑस्ट्रेलिया ने अपना पहला विकेट महज चार रनों पर खो दिया था। पारी का आगाज करने आए मार्कस हैरिस तीन रन बनाकर आउट हुए। स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर उनका अविश्वसनीय कैच जोस बटलर ने लपका था।
सीरीज में 1-0 से आगे है ऑस्ट्रेलिया
दोनों देशों के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ब्रिस्बेन टेस्ट जीतकर 1-0 से आगे है। सीरीज के पहले मुकाबले में कंगारुओं ने इंग्लैंड को नौ विकेट से हराया था। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 147 और दूसरी में 297 रन बनाए थे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली इनिंग्स में 425 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस तरह कंगारू टीम को मैच जीते के लिए 20 रनों का टारगेट मिला था जो उसने एलेक्स कैरी का विकेट खोकर पूरा कर लिया।