फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs ENG no change in Australian team for remaining ashes test series

AUS vs ENG: एशेज सीरीज के बाकी तीन मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में कोई बदलाव नहीं, कमिंस और हेजलवुड की वापसी

Mon, 20 Dec 2021 11:25 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 20 Dec 2021 11:25 AM IST
सार

एशेज सीरीज के बाकी तीन मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम का एलान हो चुका है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने पुरानी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। इसी वजह से पैट कमिंस और हेजलवुड का तीसरे टेस्ट में खेलना लगभग तय है। 

विज्ञापन
AUS vs ENG no change in Australian team for remaining ashes test series
ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड के खिलाफ एशेज टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। पहले टेस्ट नौ विकेट से जीतने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरा मैच भी बड़े अंतर से जीत सकती है। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का काम आसान कर दिया है। इस सीरीज के बाकी तीन टेस्ट के लिए भी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने टीम का एलान कर दिया है और पुरानी टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट में खेलने वाले खिलाड़ी ही बाकी तीन मैचों में हिस्सा लेंगे। किसी खिलाड़ी के चोटिल होने पर नए खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है। 
विज्ञापन


सीरीज के पहले मैच में टीम की कप्तानी करने वाले पैट कमिंस तीसरे टेस्ट से फिर ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेंगे। वहीं स्टीव स्मिथ टीम के उपकप्तान होंगे। कमिंस के अलावा जोश हेजलवुड की टीम में वापसी होगी। ऐसे में झाय रिचर्डसन और मिशेल नेसर को टीम से बाहर जाना पड़ सकता है। 
विज्ञापन


मेलबर्न, सिडनी और होबार्ट में होंगे बाकी मैच
इस सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच मेलबर्न के मैदान में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम अगले दिन सफर करेगी और इसके बाद एक दिन खिलाड़ियों को आराम दिया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से खेला जाएगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ऑस्ट्रेलिया
पैट कमिंस (कप्तान), मार्कस हैरिस, डेविड वार्नर, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, उस्मान ख्वाजा,  ट्रेविस हेड, कैमरॉन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर),  मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड, मिशेल नेसर, जाय रिचर्डसन, मिशेल स्टार्क, मिशेल स्वैपसन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed